चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा थाना क्षेत्र में एक मालवाहक छोटा हाथी (TATA ACE) अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में संजीत कोड़ा नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई। शनिवार को संजीत कोड़ा मालवाहक वाहन में मजदूरों को लेकर धान खरीद केन्द्र में लाभुकों के धान लेने के लिए सोनुवा थाना क्षेत्र जोड़ापोखर गांव आया हुआ था। वाहन को सड़क पर खड़ा किया था।
गलती से एक्सीलरेटर दबने से हुई घटना
सोनुवा थाना अंतर्गत बनजीरा गांव निवासी संजीत कोड़ा के साथ तीन मजदूर वाहन में बैठे हुए थे। इस दौरान संजीत कोड़ा ड्राइवर सीट पर बैठा हुआ था। तभी उसका पैर गलती से एक्सीलरेटर में दब गया। इससे वाहन तेज गति से बढ़ गया औरअनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गड्ढे में जा गिरा। वाहन पलटने से संजीत कोड़ा उसके नीचे आने से दब गया।
लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, डाक्टरों ने मृत घोषित किया
बाद में स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे बाहर निकल गया, तत्काल उसे इलाज के लिए सोनुवा सीएचसी अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की सूचना मिलते ही सोनुवा थाना पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।
परिवार में मातम, पुलिस कर रही जांच
इधर मृतक के घर वालों को इस दुर्घटना के बारे में सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Read Also- Iran Drone Attack : कतर ने ईरान के 9 ड्रोन मार गिराए, सऊदी अरब और यूएई ने भी नाकाम किए हमले

