Home » Sudivya Kumar Sonu Shraddh Karm LIVE : दिवंगत शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का श्राद्धकर्म आज, पहुंचेंगे गवर्नर, सीएम और कई मंत्री, सांसद व विधायक

Sudivya Kumar Sonu Shraddh Karm LIVE : दिवंगत शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का श्राद्धकर्म आज, पहुंचेंगे गवर्नर, सीएम और कई मंत्री, सांसद व विधायक

उमड़ेगी समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भीड़

by Rakesh Pandey
Sudivya Kumar Sonu
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह : झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री- सह- गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का आज श्राद्धकर्म (बारहवीं) है। उनके श्राद्धकर्म में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई मंत्री, सांसद, विधायक के अलावा विभिन्न दलों के नेता, पदाधिकारी और हजारों की संख्या में समर्थक तथा पार्टी कार्यकर्ता पहुंचेंगे।
श्राद्धकर्म में पहुंचने वाली भीड़ और विशिष्ट व अति विशिष्ट जनों के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता व्यवस्था किया है। शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों तथा चौकचौराहों पर पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। साथ ही शहर में आज 12 बजे रात तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

20 हजार से अधिक लोगों के आने की संभावना

झामुमो सूत्रों के अनुसार, श्राद्धकर्म को लेकर 25 हजार से अधिक कार्ड बांटे गए हैं। श्राद्धकर्म में 20 हजार से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है।

1:10 बजे पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोपहर 1:10 बजे हरसिंगरायडीह स्थित उत्सव पवन पहुंचेंगे और श्राद्धकर्म में भाग लेंगे। 12:40 बजे विशेष विमान से गिरिडीह हवाई अड्डा पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से उत्सव उपवन पहुचेंगे। शाम पांच बजे यहां से रांची के लिए प्रस्थान करेंगे।

Read Also-Hemant Soren Statement : सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शोकाकुल, बोले— बड़ा भाई और हर मुश्किल में साथ खड़ा रहने वाले साथी खो दिया

Related Articles

Leave a Comment