नई दिल्ली : विश्व कप-2023 क्रिकेट मैच को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इस महाकुंभ का आगाज 5 अक्टूबर से होने वाली है। इसी बीच, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर बड़ा दावा कर दिया है, जिससे प्रशंसकों में खुशी की लहर है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।
दरअसल, सुनील गावस्कर ने एक बयान दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि टूर्नामेंट की शुरुआत में बड़ी टीमों के खिलाफ खेलकर भारत को फायदा होगा। भारत को अपने पहले तीन में से दो मैच ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ खेलने हैं।
अगर इस दौरान शुरुआती मैचों में भारत ने जीत हासिल कर ली तो फिर आगे की राह आसन हो जाएगी। आगे उसे कमजोर टीम मिलेगी, जिससे भारत आसानी से जीतकर विजेता बन सकता है।
ऐसे में भारतीय टीम भी कुछ इसी तरह की रणनीति बनाने में जुटी हुई है। हालांकि, विरोधी को कभी कमजोर नहीं समझना चाहिए लेकिन यह भी सच है कि अगर शुरु में आप ज्यादा मेहनत कर लिए तो बाद में कम करना पड़ता है।
12 साल के बाद भारत को विजेता बनने का मौका
12 साल के बाद भारत को एक बार फिर से क्रिकेट विश्व कप में विजेता बनने का मौका मिला है। भारतीय टीम ने वनडे विश्व कप का खिताब कुल दो बार जीत चुकी है। साल 1983 में पहली बार भारत ने विश्व कप जीता था। इसके बाद साल 2011 में दूसरी बार विश्व विजेता बना। वहीं, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में भी भारतीय टीम कई सफलता हासिल की। सात 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती।
पहला मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा
विश्व कप का पहला मैच पांच अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच गुजरात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, भारतीय टीम अपना अभियान आठ अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। वहीं, 15 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा। यह मैच काफी जबरदस्त होने वाला है। भारत-पाकिस्तान मैच का एक अलग ही रोमांच होता है।

