Home » Ghatshila News: अनुमंडल अधिकारी ने किया धालभूमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

Ghatshila News: अनुमंडल अधिकारी ने किया धालभूमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

प्रत्येक महीने की 9 तारीख को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान के तहत माता एवं गर्भस्थ शिशु की जांच होती है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न किया जा रहा था।

by Rajesh Choubey
Dhalbhumgarh CHC inspection
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
  • निरीक्षण के क्रम में मिली कई खामियां, सुधार का दिया निर्देश

Ghatshila: घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद्र, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ( एसडीपीओ) अजीत कुजूर, अंचल अधिकारी मनोहर लिंडा, प्रखंड विकास पदाधिकारी बबली कुमारी तथा धालभूमगढ़ थाना प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ने माताओं के बैठने की व्यवस्था देखी तथा माता के जांच स्थल को देखा और व्यवस्था पर दिशा निर्देश दिए। इस क्रम में अस्पताल के कर्मचारियों को आसपास की झाड़ियां की सफाई की बात कही। केंद्र में एक ही जगह दो डॉक्टरों के बैठकर माता की जांच पर नाराजगी व्यक्त की। दो डॉक्टरों को दो अलग-अलग चेंबर में बैठकर जांच करने की बात कही। गर्भवती माता को बैठाने एवं पेयजल की व्यवस्था करने को कहा।

प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपने स्तर से व्यवस्था में सुधार लाने का आदेश दिया। विदित हो कि प्रत्येक महीने की 9 तारीख को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान के तहत माता एवं गर्भस्थ शिशु की जांच की जाती है। इस क्रम में शनिवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न किया जा रहा था। केंद्र पर लगभग 150 से अधिक माताएं अपने स्वास्थ्य एवं गर्भस्थ शिशु की जांच के लिए आई थीं । जो लंबी लाइनों में खड़ी देखी गईं।

स्थिति में नहीं हुआ है सुधार

बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण काफी माताएं खड़ी थीं। केंद्र पर पीने के पानी की व्यवस्था उचित नहीं थी। शेड के नीचे गर्मी में माता को कागजों एवं हाथों से हवा करते देखा गया। जानकारी हो यह सभी माताएं साधारण जांच के लिए नहीं आई थीं, बल्कि यह माताएं गर्भवती थीं। इसी अस्पताल परिसर में कुछ महीने पूर्व एक महिला लाइन में खड़ी अवस्था में गिर गई थी। आज की स्थिति को देखने के बाद कहा जा सकता है स्थिति में सुधार नहीं हुआ है।

Read Also: West Singhbhum News: शौच के लिए सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत

Related Articles

Leave a Comment