Home » West Singhbhum News: शौच के लिए सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत

West Singhbhum News: शौच के लिए सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत

रॉबिन की मौत से मटकोबेडा गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

by Rajeshwar Pandey
potka Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के पांडरासाली ओपी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय मटकोबेडा गांव निवासी रॉबिन बोदरा युवक की मौत हो गई।परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात रॉबिन बोदरा शौच के लिए घर से निकला था। सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रॉबिन की मौके पर ही मौत हो गई।

रात होने के कारण घटना की जानकारी किसी को नहीं मिल पाई। शनिवार सुबह जब ग्रामीणों ने सड़क किनारे शव को देखा तो पांडरासाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाकर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रॉबिन की मौत से मटकोबेडा गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

Read Also: Chaibasa News: चाईबासा-चक्रधरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 1.32 लाख से अधिक मामलों का निष्पादन; 37.52 करोड़ का हुआ समायोजन

Related Articles