Home » दिल्ली में कानून-व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार गंभीर, गृह मंत्री की अध्यक्षता में चली बैठक

दिल्ली में कानून-व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार गंभीर, गृह मंत्री की अध्यक्षता में चली बैठक

बैठक का मुख्य उद्देश्य यह रहा कि दिल्ली सरकार और पुलिस द्वारा मिलकर कानून-व्यवस्था में सुधार कैसे किया जाए। पूर्व की AAP सरकार लगातार कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताती रही है।

by Reeta Rai Sagar
Doctor Murder Case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्क: दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच अहम बैठक की खबर है। कहा जा रहा है कि दिल्ली सरकार औऱ केंद्र सरकार मिलकर दिल्ली में Law and Order के मुद्दे पर बैठक कर रहे हैं। बता दें कि बीते कई महीनों से दिल्ली में पुलिस और सुरक्षा के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच घमासान जारी है। AAP ने दिल्ली की सुरक्षा को लेकर चिंताएं जताई हैं, जिसे उन्होंने अपनी चुनावी मुहिम में एक महत्वपूर्ण मुद्दा बना दिया था।

बैठक में रेखा गुप्ता, आशीष सूद भी शामिल
दिल्ली में कानून व्यवसथा गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक अहम बैठक हुई, जो सुबह गृह मंत्रालय में आयोजित की गई। इस बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, गृह मंत्री आशीष सूद, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और दिल्ली पुलिस के सभी विशेष कमिश्नर शामिल हुए।

आप ने बनाया था चुनावी मुद्दा
कहा जा रहा है कि बैठक का मुख्य उद्देश्य यह रहा कि दिल्ली सरकार और पुलिस मिलकर कानून-व्यवस्था में सुधार कैसे किया जाए। AAP सरकार लगातार कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताती रही है और यह बैठक उन चिंताओं का जवाब माना जा रहा है। बैठक में महिलाओं की सुरक्षा, पुलिस गश्त और अपराध में कमी लाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गईं।

महिला सुरक्षा पर भी चर्चा
बताया जाता है कि इस बैठक में गृह मंत्रालय की ओर से पुलिस को कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश देने की बात कही गई है। किसी भी लापरवाही पाये जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस बैठक में महिला सुरक्षा भी एक अहम मुद्दा रहा।

Related Articles