Home » West Singhbhum : पश्चिमी सिंहभूम में तालाब में डूबने से दो की मौत, गांव में पसरा मातम

West Singhbhum : पश्चिमी सिंहभूम में तालाब में डूबने से दो की मौत, गांव में पसरा मातम

by Rajeshwar Pandey
body
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तालाब में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटा दड़िया गांव निवासी 40 वर्षीय लगौरा पेसरी और टोंटो थाना क्षेत्र के मौदा गांव निवासी 68 वर्षीय कुई तुबिड के रूप में हुई है। पुलिस ने रविवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबा युवक

पहली घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटा दड़िया गांव की है। जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय लगौरा पेसरी शनिवार दोपहर गांव के तालाब में नहाने के लिए गए थे। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी।सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल, चाईबासा भेजा। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। लगौरा पेसरी की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद नहाने गई महिला की डूबने से मौत

दूसरी घटना टोंटो थाना क्षेत्र के मौदा गांव की है। यहां 68 वर्षीय वृद्ध महिला कुई तुबिड की तालाब में डूबने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार गांव में एक युवक की मौत हो गई थी, जिसका शव अंतिम संस्कार के लिए लाया गया था। अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद कुई तुबिड गांव के तालाब में स्नान करने गई थीं।नहाने के दौरान वह संतुलन खो बैठीं और गहरे पानी में डूब गईं। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।टोंटो थाना पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। रविवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

लगातार दो दिनों में तालाब में डूबने की दो घटनाओं से जिले में शोक का माहौल है। पुलिस ने दोनों मामलों में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव के तालाबों के किनारे सुरक्षा के इंतजाम और गहरे पानी वाले स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।

Read AlsoChaibasa News : चाईबासा में दर्दनाक हादसा: कस्तूरबा गांधी स्कूल की आठवीं की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच शुरू

Related Articles

Leave a Comment