खेल डेस्क: Womens Asia Cup 2024 : किसी भी प्रतियोगिता में जब भारत और पाकिस्तान की टीमें भिड़ती हैं तो खेल का रोमांच की चरम सीमा पर होता है। टी-20 विश्व कप के बाद अब भारत और पाकिस्तान की टीमें महिला एशिया कप में शुक्रवार को भिड़ेंगी। दो महीने बाद अक्टूबर में होने वाले महिला टी-20 विश्व कप की तैयारियों के लिए इस प्रतियोगिता को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उम्मीद की जा रही हैं कि भारतीय बेटियां अपने पहले ही मैच में जीत दर्ज कर इस प्रतियोगिता की शानदार शुरूआत करेंगी।
Womens Asia Cup 2024 : हरमनप्रीत की कप्तानी वाली भारतीय टीम का रहा दबदबा
महिला भारतीय टीम का एशिया कप में हमेशा से दबदबा रहा है और इस टीम ने चार में से तीन टी-20 खिताब और चारों बार 50 ओवरों के एकदिवसीय प्रारूप में जीत हासिल की है। महिला एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट में भारत ने 20 में से 17 मैच जीते हैं। भारत ने 2022 में फाइनल में बांग्लादेश को शिकस्त दी थी।
Womens Asia Cup 2024 :14 में 11 मैचों में भारत ने दर्ज की है जीत
भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मैचों के रिकॉर्ड को देखा जाए तो पाकिस्तान के विरूद्ध भारत की महिला टीम ने इस टूर्नामेंट में 14 मैचों में 11 जीत दर्ज की है। हरमनप्रीत कौर का लक्ष्य इस क्रम को आगे बढ़ाने का होगा। भारतीय महिला खिलाड़ियों के लिए सबसे अच्छी बात स्मृति मंधाना का शानदार फार्म में होना है।
Womens Asia Cup 2024 :गेंदबाजी में भी भारत की महिलाएं बेहतर
हाल में ही गेंदबाजी इकाई के रूप में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम की तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर ने दक्षिण अफ्रीका के विरूद्ध तीन मैचों में आठ विकेट झटके हैं। पूजा के अलावा राधा यादव, दीप्ति शर्मा, सजीवन सजना और श्रेयांका पाटिल ने भी गेंद से अच्छे खेल का प्रदर्शन कर दिखाया है।
Womens Asia Cup 2024 :पाकिस्तान की टीम में किए गए कई बदलाव
वहीं निदा डार को पाकिस्तान ने एशिया कप की टीम के लिए कप्तान बनाए रखा है। हालांकि पाकिस्तान की महिला टीम में काफी बदलाव किए गए हैं। भारत व पाकिस्तान से पहले ग्रुप ए में नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात के बीच मैच खेला जाएगा। दोनों ग्रुप से शीर्ष पर रहनेवाली दो टीमें सेमीफाइनल का मुकाबला खेलेंगी।
Womens Asia Cup 2024 :यह है भारतीय टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, रिचा घोष, उमा छेत्री, पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, अरूंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, डी हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयांका पाटिल, सजीवन सजना
Womens Asia Cup 2024 :पाकिस्तानी टीम
निदा डार (कप्तान), आलिया रियाज, डायना बेग, फातिमा सना, गुल फिरोजा, ईरम जावेद, मुनीबा अली, नजीहा अल्वी, नाशरा संघू, ओमैमा सोहेल, सादिया इकबाल, सिदरा अमीन, सैयदा आरूब शाह, तस्मिया रूबाब, तूबा हसन।
Read Also-IND vs SL : श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम की हुई घोषणा, रोहित वनडे तो सूर्या करेंगे T20 की कप्तानी

