Home » Chaibasa News : कारो नदी में नाव पलटने से युवक की मौत, गम्हरिया में शोक का माहौल

Chaibasa News : कारो नदी में नाव पलटने से युवक की मौत, गम्हरिया में शोक का माहौल

मनिया सुरीन चावल लेकर छोटी नाव के जरिए कारो नदी पार कर अपने घर लौट रहा था। नदी के बीच में पहुंचते ही तेज बहाव के कारण नाव असंतुलित होकर पलट गई और वह तेज धार में बह गया।

by Rajeshwar Pandey
dead body
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया पंचायत के बलिया गांव में शनिवार को कारो नदी पार करते समय नाव पलटने से एक 28 वर्षीय युवक की डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान बलिया गांव निवासी मनिया सुरीन के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, मनिया सुरीन शनिवार को पड़ोसी गांव पराल से चावल लेकर एक छोटी नाव के जरिए कारो नदी पार कर अपने घर लौट रहा था। नदी के बीच में पहुंचते ही जलस्तर और तेज बहाव के कारण नाव असंतुलित होकर पलट गई, जिससे मनिया गहरे पानी और तेज धार में बह गया।

बचाने की कोशिश रही विफल

तट पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास करते हुए नदी में छलांग भी लगाई, लेकिन पानी की रफ्तार तेज होने के कारण वे उसे बचा नहीं सके। बाद में काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने शव को नदी से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। वहीं, हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

पुल न होने से हर साल बना रहता है जान का खतरा

ग्रामीणों ने बताया कि कारो नदी पर पुल का निर्माण न होने के कारण बलिया और आसपास के आधा दर्जन गांवों के लोगों को दैनिक आवागमन के लिए नाव पर ही निर्भर रहना पड़ता है। विशेषकर मानसून के दौरान नदी का बहाव तेज हो जाता है, जिससे हर साल इस तरह के हादसे होने की आशंका बनी रहती है।

ग्रामीणों ने की मुआवजे और पुल निर्माण की मांग

हादसे के बाद ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मृतक के पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और कारो नदी पर जल्द से जल्द पक्के पुल का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Read Also Chaibasa News : चक्रधरपुर में करम पर्व पर दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, उद्घाटन मैच में टॉस से जीती इंदिरा कॉलोनी

Related Articles

Leave a Comment