Home » सूरत में एक ही परिवार के 7 लोगों ने किया सुसाइड , जानिए पूरा मामला

सूरत में एक ही परिवार के 7 लोगों ने किया सुसाइड , जानिए पूरा मामला

by Rakesh Pandey
सूरत में एक ही परिवार के 7 लोगों ने किया सुसाइड
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

क्राइम डेस्क। गुजरात के सूरत में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें एक ही परिवार के 7 सदस्यों ने अपनी जान गंवा दी। आइए जानते हैं पूरा मामला।

सूरत में एक ही परिवार के 7 लोगों ने किया सुसाइड

सामूहिक आत्महत्या के इस केस ने सबको चौंका दिया है। सूरत के अडाजन इलाके में एक परिवार के सभी सदस्यों ने सुसायड करके जान दे दी। एक व्यापारी ने अपने माता-पिता, पत्नी और तीन बच्चों को खतरनाक जहर देकर मौत की गोद में सुला दिया। इसके बाद वह खुद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

पुलिस को मिला सुसाइड नोट

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें इस करण का जिक्र किया गया है। नोट में कारोबारी ने अपनी आर्थिक कठिनाइयों का बयान किया है।

मनीष सोलंकी इंटीरियर डिजाइन और फर्नीचर का कारोबार करते थे। उनका परिवार सुखमय जीवन जी रहा था। था। हालांकि, इस घटना के पीछे छुपे वास्तविक कारणों का पता चलना मुश्किल है। जानकारी के अनुसार कनुभाई सोलंकी का परिवार सिध्देश्वर अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर रहता था। परिवार में कनुभाई, उनकी पत्नी, उनका बेटा मनीष (जिन्हें शांतु के नाम से जाना जाता था), मनीष की पत्नी रीटा, और उनकी तीन बेटियां दिशा, काव्य और बेटा कुशल रहते थे।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हुआ मौत के कारण का खुलासा

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि मां और बेटी की हत्या गला दबाकर की गई थी, जबकि बाकी के परिवार के सदस्यों की मौत खतरनाक जहर पीने से हो गई। वहीं, परिवार के मुखिया मनीष सोलंकी ने अपनी जान फांसी लगा कर खतम कर ली।

सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी की लिखी है बात
बताया जा रहा है कि मनीष सोलंकी ने परिवार के सभी सदस्यों की मौत के बाद फांसी लगा ली थी। पुलिस के हाथ एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने अपने आर्थिक तंगी का जिक्र किया है। मनीष सोलंकी ने इस सुसाइड नोट में किसी का नाम नहीं लिखा है, लेकिन पैसे देने और वापस न मिलने के कारण फ्रस्ट्रेशन में ऐसा कदम उठाया है। सुसाइड नोट के अंत में उन्होंने यह भी लिखा है कि इससे किसी को हैरानी नहीं होगी। मौके पर एक बोतल भी बरामद हुई है जिसमें बताया जा रहा है कि जहरीले पदार्थ थी, जिससे मनीष सोलंकी ने अपने परिवार को मौत के मुंह में डाल दिया।

READ ALSO : कौन है 19 वर्षीय गैंगस्टर योगेश कादियान, जिसके ऊपर इंटरपोल ने जारी किया है रेड कार्नर नोटिस

Related Articles