Home » Indian Navy Recruitment: Indian Navy में 910 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू

Indian Navy Recruitment: Indian Navy में 910 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू

by The Photon News Desk
Indian Navy
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: Indian Navy ने इंडियन नेवी सिविलियन एंट्रेंस टेस्ट 2023 के लिए खोल दिया है। चार्जमैन, सीनियर ड्राफ्ट्समैन और ट्रेड्समैन मेट सहित विभिन्न कमांड के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। Indian Navy ने भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट joinIndiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया साेमवार 18 दिसंबर 2023 से शुरू हाे गयी है। इसकी अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। वैकेंसी से संबंधित अधिक जानकारी वेबसाइट पर जाकर प्राप्त किया जा सकता है। इस इस नियुक्ति प्रक्रिया के माध्यम से 910 पद भरे जाएंगे।

Indian Navy वैकेंसी डिटेल:

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 910 पदों पर भर्ती होगी। इनका डिटेल इस प्रकार है। चार्जमैन की 42 वैकेंसी, सीनियर ड्रॉट्समैन की 254 वैकेंसी और ट्रेड्समैन मेट की 610 वैकेंसी। इनका डिटेल और भी है जो आप नीचे दिए नोटिस के लिंक पर क्लिक करके चेक कर सकते हैं।

Indian Navy

Indian Navy कौन कर सकता है अप्लाई:

चार्जमैन पद के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स से बीएससी किए कैंडिडेट या केमिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा लिए कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं। चार्जमैन पद के लिए भी बीएससी ऊपर बताए विषयों से या इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स मे डिप्लोमा किए कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं। इसी तरह ड्रॉटमैन पद के लिए मैट्रक पास या इसी फील्डम दो साल कि डिप्लोमा या सर्टिफिकेट लिए कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं।

Indian Navy आयु सीमा:

जारी नाेटिफिकेशन के तहत चार्जमैन पद के लिए एज लिमिट 18 से 25 साल है। ड्रॉट्समैन पद के लिए 18 से 27 साल है और ट्रेड्समैन मेट के लिए ये 18 से 25 साल तय की गई है।

Indian Navyv जानिए कितना लगेगा अवेदन शुल्क:

जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 295 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, एक्स-सर्विसमैन और महिला कैंडिडेट्स के लिए निशुल्क है।

ऐसे करें आवेदन :

:: ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
:: भर्ती का नोटिफिकेशन पीडीएफ फाइल के माध्यम से दिया गया है, उसे डाउनलोड करें।
:: अप्लाय ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें।
:: मांगी गई संपूर्ण जानकारी ऑनलाइन अपलोड करें।
:: आवेदन फॉर्म भर कर सबमिट करें।
:: इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रखें।

READ ALSO : Teachers Promotion : विभागीय निर्देश के दो महीने बाद भी पूर्वी सिंहभूम जिले में नहीं जारी हुई शिक्षकों के प्रोन्नति की सूची

Related Articles