कराची। Pakistan Election 2024 : पाकिस्तान का कराची शहर एक बार फिर से बम धमाकों से दहल गया है। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। विस्फोटक सामग्री कराची में चुनाव पैनल कार्यालय के निकट एक शॉपिंग बैग में रखी गई थी।

कराची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दक्षिण साजिद सदोजई के अनुसार घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। विस्फोट की तीव्रता और प्रकृति का आकलन करने के लिए बम निरोधक दस्ते को घटनास्थल पर बुलाया गया है। जांच रिपोर्ट में विस्फोट स्थल पर एक टाइम डिवाइस और 12 वोल्ट की बैटरी मिलने का जिक्र किया गया है। बता दें कि 8 फरवरी को पाकिस्तान में 16वीं नेशनल असेंबली के सदस्यों के लिए चुनाव होना है। चुनाव से ठीक पहले पहले ईसीपी कार्यालय के बाहर बम धमाका हुआ है।

Pakistan Election 2024 : बम में 400 ग्राम विस्फोटक का उपयोग हुआ – BDS रिपोर्ट
बम निरोधक दस्ते (BDS) ने एक रिपोर्ट जारी कर संकेत दिया कि ईसीपी कार्यालय की दीवार के पास एक ‘देसी बम’ धमाका हुआ है। बम में लगभग 400 ग्राविस्फोटक का उपयोग किया गया था। बीडीएस की रिपोर्ट के मुताबिक, ”विस्फोट के डेटोनेटर और करीब 400 ग्राम विस्फोटक धमाके के साथ उड़ गए।” रिपोर्ट में आगे कहा गया कि देसी बम एक नरम कंटेनर में रखा गया था। बीडीएस ने विस्फोट में किसी के हताहत नहीं होने की पुष्टि की है।

Election Commission of Pakistan- धमाके की रिपोर्ट मांगी
पाकिस्तान चुनाव आयोग ने इस बम धमाके का तत्काल संज्ञान लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दक्षिण और जिला निगरानी अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। ईसीपी ने धमाके से संबंधितरिपोर्ट को तत्काल सौंपने का निर्देश दिया है। ईसीपी ने कहा है कि पाकिस्तान सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहा है, उसके बावजूद पाकिस्तान में चुनाव निर्धारित तिथि 8 फरवरी को होंगे। इसके साथ ही एजेंट्स को देश में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने को कहा गया है। ताकि दोबारा इस प्रकार की घटना ना हो।
READ ALSO : गलत शपथ पढ़ने को लेकर स्वाति मालीवाल सुर्खियों में, पढ़िए पूरी खबर

