Home » शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे चचेरे भाइयों की वाहन से कुचलकर मौत

शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे चचेरे भाइयों की वाहन से कुचलकर मौत

by The Photon News Desk
Dumka Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

फतेहपुर (जामताड़ा): अपनी-अपनी शादियों के कार्ड बांटकर रिश्तेदारों के घर से बाइक पर लौट रहे दो चचेरे भाइयों की हादसे में मौत हो गई। यह हादसा फतेहपुर थाना क्षेत्र के अंगुठिया मोड़ के समीप रात दस बजे के करीब हुई। एक तेज रफ्तार वाहन उनकी बाइक को रौंदकर गुजर गई। चश्मदीदों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों वाहनों टक्कर से इतना जोरदार थी आसपास के घरों से लोग बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बिहारी मरांडी ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। जिसकी मौत धनबाद ले जाने के क्रम हो गई।

हादसे में मरने वाले युवक दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र स्थित ताराजोर के रहने वाले पिंटू खिरहर और अजयकांत खिरहर थे। उदय की 11 और पिंटू की 12 मार्च को शादी होने वाली थी और दोनों अपनी-अपनी शादी के कार्ड बांटकर अपने रिश्तेदारों के घर से लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही शादी वाले घर में मातमी शोर और स्वजनों की चीख-पुकार गूंजने लगी।

फतेहपुर थाने की पुलिस ने दोनों शवों को कस्टडी में लेकर पहले जामताड़ा सदर अस्पताल भेजा फिर यहां से कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव उनके स्वजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पिंटू राजस्थान के जयपुर में था साफ्टवेयर इंजीनियर, उदय गांव में ही चलाता था कोचिंग सेंटर:-

पिंटू के पिता के अजयकांत खिरहर रिटायर्ड फौजी हैं, जबकि उदय के पिता नवल किशोर खिरहर खेती-किसानी करते हैं। 25 वर्षीय पिंटू राजस्थान जयपुर के एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। जबकि उदय गांव में ही रहकर कोचिंग चलाता था। दोनों ही अपने परिवार का इकलौता बेटा था और दोनों की ही तीन बहनें हैं। पिछले दोनों ही चचेरे भाइयों की शादी तय हुई थी। पूरे परिवार के कुटुंबजन भी इस शादी में शरीक होने की तैयारी में जुटे थे। उनकी शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और कार्ड बांटकर दोनों अपनी बाइक से अपने गांव ताराजोर लौट रहे थे। लेकिन इसी बीच दोनों की सड़क हादसे में मौत हो गई।

READ ALSO : टाटानगर में नशाखुरानों का आतंक : जलियांवालाबाग एक्सप्रेस में सासाराम जा रहा यात्री बनारस मे मिला बेहोश 

Related Articles