Home » बाइक सवार को कुचलकर गुजर गई कार, युवक ने मौके पर दम तोड़ा

बाइक सवार को कुचलकर गुजर गई कार, युवक ने मौके पर दम तोड़ा

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

– साहिबगंज-गोविंदपुर हाईवे पर लखनपुर गांव के पास सोमवार की रात आठ बजे के करीब हुई घटना

– दूसरे बाइक सवार हालत गंभीर, आक्रोशित स्वजनों व ग्रामीणों ने जाम किया हाईवे, पुलिस मौके पर तैनात

मुरलीपहाड़ी (जामताड़ा): Young man Spot Dead: नारायणपुर थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव के पास कार और बाइक के सीधी टक्कर में एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।

बताया जाता है कि दोनों बाइक सवार इसी थाना क्षेत्र के चैनपुर से अपने घर पलटा गांव आ रहे थे। इसी क्रम में गोबिंदपुर-साहिबगंज हाईवे पर लखनपुर गांव के पास धनबाद की ओर जा रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 25 वर्षीय रियाज अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार 14 वर्षीय सरताज अंसारी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।

टक्कर इतनी जोदार थी कि कार व बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना के तुरंत बाद मौके से गाड़ी वहीं छोड़कर कार सवार भाग निकले। घटना सोमवार की रात आठ बजे के करीब हुई।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पलटा गांव के दर्जनों लोगों ने सड़क को जाम कर दिया है। सड़क के दोनों ही ओर में दर्जनों वाहन जाम में फंसे हुए हैं। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिवारजनों में शोक है।

घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना प्रभारी रंजीत प्रसाद गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाने का प्रयास किया। हालांकि आक्रोशित लोग विधायक डा इरफान अंसारी को घटना स्थल पर बुलाने की मांग कर रहे थे। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण और पुलिस अधिकारी के बीच बातचीत चल रही थी। देर रात तक हाईवे पर दोनों ही ओर गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही।

Related Articles