Home » MP Joba Majhi : सांसद जोबा माझी से मिले कोल्हान यूनिवर्सिटी के बीएड छात्र, गिनाई समस्या

MP Joba Majhi : सांसद जोबा माझी से मिले कोल्हान यूनिवर्सिटी के बीएड छात्र, गिनाई समस्या

by Rakesh Pandey
B.Ed students Kolhan University
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चक्रधरपुर : B.Ed students Kolhan University : सिंहभूम की सांसद जोबा माझी से शनिवार को कोल्हान यूनिवर्सिटी (Kolhan University) के बीएड छात्र मिले, जिसमें उन्होंने ज्ञापन सौंप कर समस्या गिनाई।
छात्रों ने कहा कि कोल्हान यूनिवर्सिटी में बीएड और स्नातक के छात्रों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बीएड कार्यक्रम के तहत केवल एक ही मेथड पेपर की पढ़ाई कराई जा रही है, जबकि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के मानकों के अनुसार, दो मेथड पेपर की पढ़ाई अनिवार्य है। जैसा कि राज्य भर के अन्य विश्वविद्यालय में कराई जाती है । केवल कोल्हान विश्वविद्यालय को छोड़ कर।
इसके साथ ही, स्नातक कार्यक्रम में भी विश्वविद्यालय की गलती के कारण छात्रों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी शिकायत छात्र विश्वविद्यालय से गत 6 महीनों से करते आ रहे हैं, परंतु आज तक इस मामले में कोई सुनवाई नहीं हुई है ।

B.Ed students Kolhan University :  गलती विश्वविद्यालय की, खामियाजा भुगतेंगे विद्यार्थी : छात्र संघ

वर्ष 2015 से कोल्हान यूनिवर्सिटी में बीएड कार्यक्रम के तहत सिर्फ एक मेथड पेपर की पढ़ाई कराई जा रही है। इस मुद्दे को लेकर विश्वविद्यालय के छात्रों ने शनिवार को ही प्रभारी कुलसचिव से भी मुलाकात की। छात्रों ने प्रभारी कुलसचिव के सामने अपनी चिंताओं और समस्याओं को रखा और एनसीटीई के नियमों का पालन करने की मांग की। प्रभारी कुलसचिव ने आश्वासन दिया कि इस मुद्दे पर जल्द से जल्द उचित कदम उठाए जाएंगे।

B.Ed students Kolhan University :  दो की जगह कराई गई एक विषय की पढ़ाई

स्नातक कार्यक्रम के तहत विश्वविद्यालय ने च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम प्रणाली के तहत झारखंड बिहार राज्य में सर्वप्रथम अपनाने वाले विश्वविद्यालयों में कोल्हान विश्वविद्यालय भी शामिल था। लेकिन विश्वविद्यालय ने विषय चयन में गलती कर दी, जिससे विद्यार्थियों को जहां दो जेनेरिक पेपर (GE elective) की पढ़ाई करनी थी, वहां सिर्फ एक ही विषय पढ़कर उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।

B.Ed students Kolhan University :  ऐसे हुआ गलती का अहसास

सत्र 2017-2020, 2018-2021, और 2019-2022 में स्नातक में नामांकन लिया गया था। यूजीसी नियम के तहत इन तीन सालों में दो जेनेरिक पेपर पढ़ना अनिवार्य था। भूलवश एक ही जेनेरिक पेपर के विषयों को चारों सेमेस्टर में पढ़ाया गया। विश्वविद्यालय को इस गलती का एहसास तब हुआ, जब विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में फॉर्म भरने से रोका गया और दो जेनेरिक पेपर न होने के कारण फॉर्म भरने की पात्रता से वंचित किया गया।

B.Ed students Kolhan University :  विद्यार्थियों की मुश्किलें

– प्रतियोगी परीक्षाओं का फॉर्म भरने से वंचित: विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में फॉर्म भरने से रोका जा रहा है।
– सर्टिफिकेट अमान्य : विश्वविद्यालय की ओर से जारी डिग्री को अमान्य किया जा रहा है, जिससे कई छात्रों की नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है।
– विशेष परीक्षा की मांग : कोल्हान छात्र संघ ने जेनेरिक विषय के लिए विशेष परीक्षा आयोजित करने की मांग की है।
– बीएड में 2 मेथड पेपर को यथासीग्र शामिल किया जाए और 2015 से अबतक के सारे बी.एड कर चुके अभियार्थिओं के लिए विशेष परीक्षा करवा कर नई डिग्री जारी की जाए।
छात्रों की इस पहल ने शिक्षा जगत में महत्वपूर्ण मुद्दों को उजागर किया है, और अब सभी की निगाहें कोल्हान यूनिवर्सिटी पर टिकी हैं कि वह इन समस्याओं का समाधान कैसे करती है।

Read Also-Vice President Jagdeep Dhankhar : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव

Related Articles