जमशेदपुर : kolhan University : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोल्हान विश्वविद्यालय ने पीजी टापरों को पढ़ाने का आदेश जारी कर दिया गया। ये टापर टीचिंग एसिस्टेंट के पद पर एक साल तक कार्य करेंगे। इसके एवज में इन्हें 15 हजार रुपया मासिक मानदेय प्रदान किया जायेगा। राज भवन से सुकृति मिलने के बाद शनिवार को चयनित छात्राओं की सूची विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी कर दिया गया। विश्वविद्यालय का कहना है कि इनके आ जाने से शिक्षकों की कमी से जूझ रहे कॉलेज को थोड़ी राहत मिलेगी। इन सभी टापरों को दस दिनों के अंदर संबंधित पीजी विभाग में अपने प्रमाण पत्रों का सत्यापन कर ज्वाइन कराने का निर्देश दिया गया है।

kolhan University : इनकी हुई है नियुक्ति
एंथ्रोपोलाजी में रितु राम, बंगला में प्रशांत महतो, बाटनी में अर्पणा बारिक, केमेस्ट्री में देवाशीष महापात्र, कामर्स में समन इरम, इकोनोमिक्स में अभिषेक गुप्ता, इंग्लिश श्रेया मिश्रा, भूगोल में प्रतिमा कुमारी मलुआ, जियोलाजी में सोम्या रंजन प्रधान, हिंदी में अरबिंद दास, इतिहास में समित खंडित, टीआरएल हो में गोनो अल्डा, गृह विज्ञान में नामसि सोय, टीआरएल कुड़माली में बीना कुमारी, गणित में अभिजीत मलिक, ओडिया में धारित्री प्रधान, फिलोशफी में पद्यमिनी प्रधान, विकास कुमार, फिजिक्स में जदुमनी सा, राजनीतिक विज्ञान में कुसुम, मनोविज्ञान में सना परवीन, संस्कृत में लीलावती कुमार, टीआरएल संथाली में धनु राम मार्डी, सोशियोलाजी में प्रीति रंजन, उर्दू जबिना परवीन, जूलाजी में तैयबा साहिन टीचिंग एसिस्टेंट के पद पर नियुक्त किया गया है।

