जमशेदपुर : Driver Died Suspicious Circumstances : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत मिनी बस स्टैंड परिसर में उस वक्त हंगामा मच गया, जब मौके से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। बस चालकों ने शव मिलने की सूचना साकची पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बस चालक गणेश सिंह ने बताया कि सुबह 10 बजे उन लोगों ने पाया कि एक व्यक्ति अचेत अवस्था में बस स्टैंड परिसर में पड़ा हुआ है। जब सामने जाकर देखा गया तो पता चला की वह मर गया है।
उसके शरीर पर चोट के निशान हैं और नाक से भी खून निकल रहा है। गणेश ने बताया कि मृतक का नाम विक्की महतो है, और वह पूर्व में बस चलाने का काम करता था। वह 3 माह पूर्व से कन्वाई चलाने का काम कर रहा था। बीती रात वह बाहर से आया था और बस स्टैंड परिसर में शराब पी रहा था। इसी दौरान घटना घटी है।
इधर, मामले को लेकर साकची थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को एमजीएम अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है। शव देखकर लगता है कि उसकी हत्या हुई है। हालांकि परिजनों से पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस बस स्टैंड परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
Read Also-Haryana Highway Accident : जींद में ट्रक और सवारी वाहन में टक्कर, 8 श्रद्धालुओं की हो गई मौत

