चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले मुख्यालय चाईबासा में चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से दो मोटरसाइकिलें बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस संबंध में मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को चाईबासा तांबो चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चल रहा था। इसी दौरान चोरी की दो मोटरसाइकिलों पर तीन युवक जा रहे थे। पुलिस ने जब उन्हें रोका तो भागने का प्रयास करने लगे। लेकिन, पुलिस की सक्रियता से उन्हें पकड़ा गया। बाद में पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर वह सही-सही जवाब नहीं दे रहे थे। ना ही गाड़ी का कागजात दिखाया।
इसके बाद उन्हें थाना लाया गया। यहां पूछताछ करने पर सभी टूट गया और उन्होंने चोरी की बाइक होने की बात कही। बाद में पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में चाईबासा जिले के झींकपानी थाना अंतर्गत रघुनाथपुर निवासी 23 वर्ष सुनिल सवैयाँ, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नरसण्डा गांव निवासी 23 वर्ष शक्तिराज सुण्डी, झींकपानी थाना अंतर्गत आसुरा नीचे टोलावर्तमान पता मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हेस्साबासानिवासी 21 वर्षीय अभिजीत बुड़िउली शामिल है। पुलिस ने तीनों रूपों के खिलाफ मामला दर्ज करके शनिवार को जेल भेज दिया।

