Home » Guard Murder Case: रांची के जगन्नाथ मंदिर में गार्ड की हत्या मामले का खुलासा! एसएसपी ने मंदिर पहुंचकर की पूजा

Guard Murder Case: रांची के जगन्नाथ मंदिर में गार्ड की हत्या मामले का खुलासा! एसएसपी ने मंदिर पहुंचकर की पूजा

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची। रांची के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में हुई गार्ड की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गुरुवार की रात जगन्नाथ मंदिर में तैनात गार्ड बिरसा मुंडा की हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी थी। अंततः शनिवार को पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया।

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद रांची के एसएसपी राकेश रंजन जगन्नाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। उनके साथ सिटी एसपी पारस राणा, डीएसपी पीके मिश्रा और जगन्नाथपुर थाना प्रभारी भी पूजा करने पहुंचे थे। हालांकि अभी पुलिस ने पूरे मामले से पूरी तरह पर्दा नहीं उठाया है। अपराधियों का पूरा कनेक्शन पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

पूजा के बाद एसएसपी ने जगन्नाथ मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि शहर के प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जाएगी। इसके तहत सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्ड और अन्य जरूरी व्यवस्था को लेकर समीक्षा की जा रही है। पुलिस प्रशासन अब सुनिश्चित करने में जुटा है कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और भी पुख्ता हो।

शुक्रवार को प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही थी कि कुछ चोर चोरी के इरादे से मंदिर परिसर में घुसे थे। बिरसा मुंडा ने उनका विरोध किया। इसके बाद चोरों ने उनकी हत्या कर दी। पुलिस को मंदिर की एक दानपेटी से पैसे चोरी होने के संकेत भी मिले थे। पूरे परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। डॉग स्क्वायड टीम और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया। चार लोगों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की गई।

Read Also : Giridih Crime : स्कूल का प्रिंसिपल छात्राओं के साथ करता था छेड़छाड़, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Related Articles

Leave a Comment