Home » कलेक्टर ने दिया आदेश, पुरी के जगन्नाथ मंदिर के प्रसाद की भी होगी जांच

कलेक्टर ने दिया आदेश, पुरी के जगन्नाथ मंदिर के प्रसाद की भी होगी जांच

by Reeta Rai Sagar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्क। तिरुपति बालाजी मंदिर की घटना के बाद अब श्री जगन्नाथ मंदिर में भी कोई कोताही नहीं बरतने की तैयारी चल रही है। विश्व प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद के मिलावट का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। वहीं ओडिशा के पुरी में स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर को लेकर भी अब बड़ा अपडेट सामने आया है। पूरी के जिला अध्यक्ष ने आदेश दिया है कि जगन्नाथ पुरी के मंदिर में इस्तेमाल किए जाने वाले घी की जांच की जाए। तिरुपति में होनें वाले प्रसाद मामले के बाद ये मामला बढ़ गया।

कई राज्यों में हो चुकी हैं जांच

तिरुपति में होने वाले इस मामले के बाद कई राज्यों के प्रसिद्ध मंदिरों में प्रसाद की जांच करवाई गई जिसके बाद पूरी के जिला अध्यक्ष ने यह कदम उठाने का फैसला किया।

यूपी में हुई जांच
मथुरा के मंदिरों में भी प्रसाद की जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं अयोध्या के राम मंदिर में भी तिरुपति का प्रसाद भेजे जाने को लेकर मुख्य पुजारी ने बयान दिया था। लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर की तरफ से तो बाकायदा बाहर से प्रसाद नहीं लाने का नियम जारी कर दिया गया। यहां सिर्फ हाथ से बने घर के प्रसाद ही लाने का नियम बना दिया गया।

राजस्थान में जांच प्रक्रिया हैं जारी

राजस्थान सरकार ने भी बड़ा फैसला लिया था। हाल ही में राजस्थान सरकार ने राज्य के बड़े मंदिरों के प्रसाद की जांच करने के आदेश दिए। इस आदेश के तहत राजस्थान में बड़े मंदिरों के प्रसाद की जांच की जानी है। भजनलाल सरकार ने मंदिरों के प्रसाद की जांच के आदेश दिए। सरकार के आदेशानुसार 23 से 26 सितंबर के बीच ये जांच पूरी की जानी है।

Related Articles