IPL 2025 पहले ही क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बन रहा है, क्योंकि सीजन से पहले मेगा ऑक्शन होने वाला है। टीमों के बीच कई बदलाव भी होंगे, जिसमें खिलाड़ियों को बनाए रखना और छोड़ना शामिल होगा। हालांकि BCCI ने अभी तक रिटेंशन नियम की घोषणा नहीं की है, लेकिन खबर है कि हर फ्रेंचाइजी को बिना RTM के पांच खिलाड़ियों को बनाए रखने की अनुमति मिलेगी।
पिछले कुछ सीज़न से, इस बात को लेकर कभी न खत्म होने वाली चर्चा हो रही है, कि धोनी अपने शानदार IPL करियर को कब खत्म करेंगे, जिसमें उन्होंने CSK को पांच खिताब जितायें हैं।
अनकैप्ड प्लेयर
इस साल CSK, BCCI के रिटेंशन से एक नियम वापस लाने के लिए कहना चाहेगी, जिसके तहत पांच साल से अधिक समय के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले खिलाड़ियों को अनकैप्ड माना जाता है, ताकि वह आईपीएल 2025 के लिए अपने दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी को बनाए रख सकें।
MS धोनी उन पांच खिलाड़ियों में से एक होने की उम्मीद है जिन्हें CSK आईपीएल 2025 की मेगा-नीलामी से पहले बनाए रखेगा। अन्य रिटेंशन खिलाड़ी में रवींद्र जडेजा, मथेशा पथिराना, शिवम दुबे और रुतुराज गायकवाड़ शामिल हैं। लेकिन क्या होगा अगर बीसीसीआई नियमों में बदलाव नहीं करता है या अगर एमएस धोनी आईपीएल 2025 से पहले संन्यास लेने का फैसला करते हैं?
धोनी की टीम ने क्या कहा?
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अभी तक अपनी रिटेंशन सूची पर फैसला नहीं किया है और धोनी के कॉल और रिटेंशन नियम पर बीसीसीआई की फॉर्मल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रही है।
IPL की कप्तानी भी छोड़ चुके हैं
IPL 2024 की शुरुआत से पहले ही धोनी ने CSK की कप्तानी छोड़ दी थी और ऋतुराज गायकवाड़ को यह जिम्मेदारी सौंप दी थी। ‘कैप्टन कूल’ ने पूरे सीजन में विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में खेला, जिसमें फ्रैंचाइज़ी प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई करने में विफल रही।
इस साल CSK, BCCI के रिटेंशन से एक नियम वापस लाने के लिए कहना चाहेगी, जिसके तहत पांच साल से अधिक समय के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले खिलाड़ियों को अनकैप्ड माना जाता है।
धोनी का क्या कहना है?
धोनी ने इस साल की शुरुआत में हैदराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान, जब उनसे रिटायरमेंट के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था, “इसके लिए अभी बहुत समय है। हमें देखना होगा, कि वे खिलाड़ियों को बनाए रखने आदि पर क्या निर्णय लेते हैं। अभी गेंद हमारे पाले में नहीं है। इसलिए, एक बार नियम और कानून की घोषणा हो जाने के बाद, मैं फैसला लूंगा, लेकिन यह टीम के हित में होना चाहिए।”

