
गोरखपुर : दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2022-23 और 2023-24 के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का डाटा अपलोड करने की प्रक्रिया 20 दिसंबर 2024 के बाद बंद हो जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से इस प्रक्रिया को समय रहते पूरा कर लेने की अपील की है। इससे इनवेलिड एनरोलमेंट नंबर की समस्या का समाधान हो सकेगा।
वैसे छात्र जिन्हें डिजीशक्ति पोर्टल पर ई-केवाईसी करते वक्त इनवेलिड एनरोलमेंट नंबर की समस्या आ रही है। वे 16 दिसंबर 2024 तक कला संकाय कार्यालय के ऊपर स्थित महिला सेल (GUWAA) में सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि यदि किसी छात्र का डाटा अपलोड नहीं हुआ है, तो उसे समय सीमा के भीतर अपलोड कर दिया जाएगा।
डिजीशक्ति पोर्टल पर कराना है ई- केवाईसी
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों से यह अनुरोध भी किया है कि वे 15 दिसंबर 2024 तक डिजीशक्ति पोर्टल (https://digishakti.up.gov.in) पर अपना ई-केवाईसी पूरा कर लें, ताकि उनकी टैबलेट या स्मार्टफोन वितरण के लिए पात्रता सके।
विश्वविद्यालय ने यह भी अपील की है कि वे डिजीशक्ति पोर्टल पर दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। सिर्फ उन्हीं छात्र-छात्राओं का, जिन्होंने सफलतापूर्वक प्रक्रिया पूरी की हो, उन्हें ही उपकरण वितरण के लिए पात्र माना जाएगा। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों से इस प्रक्रिया को प्राथमिकता देने और समय सीमा के भीतर अपनी समस्याओं का समाधान कराने का आग्रह किया है।
Read Also: Deoria News : हमारा हृदय टूटा है पर पति का सपना पूरा करेंगे, बेटियां जाएंगी सेना में- चंदा देवी

