Home » Jharkhand Basukinath temple crime : चीफ जस्टिस का मोबाइल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, आठ मोबाइल बरामद

Jharkhand Basukinath temple crime : चीफ जस्टिस का मोबाइल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, आठ मोबाइल बरामद

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

  • बासुकीनाथ मंदिर में पूजा के दौरान चोरी की घटना से मचा हड़कंप। वीवीआईपी से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस ने दिखाई तेजी।

दुमका : झारखंड के दुमका में एक जनवरी को जयपुर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस का मोबाइल चोरी हो गया। यह घटना बासुकीनाथ मंदिर में पूजा के दौरान हुई, जहां कड़ी सुरक्षा के बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। मामला वीवीआईपी से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने तेजी दिखाई और अंतरराज्यीय मोबाइल चोरी गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरोह से आठ मोबाइल बरामद

गिरफ्तार आरोपियों के पास से चीफ जस्टिस का मोबाइल सहित कुल आठ चोरी के मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह बिहार, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश बॉर्डर तक सक्रिय था।

गिरफ्तार आरोपी और उनका आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार आरोपियों में झारखंड के साहिबगंज के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र से शिवदर्शन महतो और आकाश महतो, बिहार के किशनगंज से विजय महतो, और पश्चिम बंगाल के आसनसोल से बिरजु नुनिया शामिल हैं। इन सभी का आपराधिक इतिहास रहा है।

कैसे हुआ गिरोह का पर्दाफाश

जरमुंडी थाना प्रभारी श्यामानंद मंडल ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर तीनपहाड़ स्थित गिरोह की पहचान हुई। वहां से दो आरोपियों को पकड़कर उनकी निशानदेही पर बिहार और पश्चिम बंगाल से अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। चोरों ने चोरी के मोबाइल को साहिबगंज के तीनपहाड़ से बांग्लादेश और अन्य राज्यों में बेचने की योजना बनाई थी।


Read Also-Jharkhand IED Recovery : झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में जंगल से तीर से लैश छह IED बरामद, नक्सलियों के मंसूबे नाकाम

Related Articles