Home » Unemployment Increasing Rapidly country : रिपोर्ट में खुलासा-देश के 57 प्रतिशत ग्रेजुएट युवा नौकरी के योग्य नहीं, दिल्ली व झारखंड के युवा काबिल

Unemployment Increasing Rapidly country : रिपोर्ट में खुलासा-देश के 57 प्रतिशत ग्रेजुएट युवा नौकरी के योग्य नहीं, दिल्ली व झारखंड के युवा काबिल

by Birendra Ojha
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : देश में बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है। इसका एक मुख्य कारण यह भी है कि 50 प्रतिशत से अधिक ग्रेजुएट नौकरी पाने की योग्यता नहीं रखते। एक हालिया शोध अध्ययन के अनुसार देश के 57 प्रतिशत ग्रेजुएट युवा, नौकरी के योग्य नहीं पाए गए हैं। इनमें दिल्ली और झारखंड के ग्रेजुएट युवाओं को नौकरी के काबिल पाया गया। देश में बढ़ रही बेरोजगारी का एक कारण इसे भी माना जा रहा है। वर्ष 2024 में नौकरी के योग्य ग्रेजुएट का आंकड़ा 42.6 प्रतिशत था। इस शोध के लिए देश के 30 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 2700 कैंपस में लगभग 10 लाख छात्रों पर यह अध्ययन किया गया।

तकनीकी एवं गैर- तकनीकी क्षेत्रों में इतने प्रतिशत ग्रेजुएट रखते जाॅब की योग्यता

अमेरिकी कंसल्टेंसी फॉर्म मर्सर के ‘इंडियाज ग्रेजुएट स्किल इंडेक्स- 2025’ के अनुसार वर्ष 2024 में नौकरी के योग्य स्नातकों का आंकड़ा 42.6 प्रतिशत था। वही वर्ष 2023 में यह 44.3 प्रतिशत था। इस शोध अध्ययन के मुताबिक तकनीकी योग्यता रखने वाले, ग्रेजुएट युवाओं में 42 प्रतिशत नौकरी के योग्य पाए गए। यह आंकड़ा 2023 में 41.3 प्रतिशत था। वहीं गैर- तकनीकी क्षेत्र में नौकरी के काबिल छात्रों का प्रतिशत 44 प्रतिशत था। यह वर्ष 2023 में 48.3 प्रतिशत था। इतने प्रतिशत ग्रेजुएट अलग-अलग कैटगरी में नौकरी के योग्य पाए गए।

राज्यवार नौकरी के योग्य ग्रेजुएट का आंकड़ा

यदि ग्रेजुएट युवाओं के नौकरी की योग्यता में राज्यों की बात की जाए, तो इनमें सबसे अधिक योग्य स्नातक दिल्ली, हिमाचल और झारखंड में पाए गए हैं। इन राज्यों के कॉलेज टॉप- 5 में शामिल है। वही देश भर में केवल 4 राज्यों के ग्रेजुएट युवा 50 प्रतिशत या उससे अधिक जाॅब की योग्यता रखते हैं। ओवरऑल में राजस्थान टॉप 10 में शामिल नहीं है, लेकिन तकनीकी योग्यता वाले ग्रेजुएट्स मे 48.3 प्रतिशत के साथ दिल्ली उत्तराखंड, पंजाब और उत्तर प्रदेश, राज्यों के बाद राजस्थान पांचवें नंबर पर है।

महिलाएं भी नौकरी की योग्यता में पुरुषों को दे रहीं टक्कर

देशभर के ग्रेजुएट युवाओं पर नौकरी की योग्यता के संदर्भ में किया गया, यह शोध- अध्ययन शिक्षा की गुणवत्ता, नौकरी के अवसर और इंडस्ट्री की मांग के अनुसार स्किलस के पैमाने पर नापा गया था। नौकरी के योग्य ग्रेजुएट्स में पुरुषों और महिलाओं का तुलनात्मक अध्ययन भी किया गया था। इसमें 43 प्रतिशत ग्रेजुएट पुरुष नौकरी के योग्य पाए गए, तो वहीं महिलाएं भी 42 प्रतिशत के पायदान पर रहीं।

Read Also- RAM NAVAMI IN AYODHYA : रामनवमी से पहले राम मंदिर में स्थापित होगा राम दरबार

Related Articles