जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र के दोमुहानी निर्मलनगर में बुधवार की सुबह एक युवक राजेश धीवर का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला है। आशंका जताई जा रही है कि राजेश धीवर ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। राजेश धीवर मंगलवार की रात पूजा करने दलमा गए थे। वहां से देर रात तकरीबन दो बजे लौटे थे।
घर के लोग सुबह उन्हें उठाने के लिए उनके कमरे की तरफ गए तो देखा की राजेश धीवर का शरीर छत के पाइप से रस्सी के सहारे लटक रहा है। इस पर लीोगों ने घटना की सूचना फौरन पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो फंदे से शव को उतारा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। राजेश धीवर की उम्र 33 वर्ष बताई जा रही है।
सुबह जानाा था मछली पकड़ने
परिजनों ने बताया कि दलाम से पूजा पाठ करने के बाद राजेश धीवर स्कूटी से रात तकरीबन दो बजे घर लोटे थे। इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए थे। सुबह उन्हें भाई के साथ मछली पकड़ने जाना था। उनके भाई सुशांत धीवर बुधवार की सुबह राजेश को मछली पकड़ने जाने के लिए उठाने पहुंचे तो उन्हें घटना का पता चला। भाई को फंदे से लटका देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई थी।
टाटा स्टील में ठेका मजदूर थे राजेश
राजेश धीवर टाटा स्टील में ठेका मजदूर थे। वह मछली पकड़ कर बेचने का कारोबार करते थे और अपने परिवार का पेट पालते थे। उनकी मौत पर परिवार में मातम छाया हुआ है। पत्नी और बच्चे रो रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में पता चलेगा कि राजेश धीवर की मौत की असली वजह क्या है। इसके लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। वैसे पुलिस का मानना है कि राजेश ने आत्महत्या की है। मगर, उसने आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी किसी को नहीं है। पुलिस भी कोई कारण नहीं बता पा रही है। पुलिस ने इस संबंध में पड़ोसियों और परिवार के लोगों से पूछताछ की है।
Read also Jamshedpur Crime : टाटानगर रेलवे अस्पताल के पास मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

