Home » Jail Inspection: प्रशासनिक अधिकारियों ने साकची जेल का किया निरीक्षण

Jail Inspection: प्रशासनिक अधिकारियों ने साकची जेल का किया निरीक्षण

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : डीसी अनन्य मित्तल के निर्देश पर साकची जेल में गुरुवार की देर रात औचक छापामारी की गई। इस औचक छापामारी में एसडीओ शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम ने महिला और पुरुष कैदी वार्ड में तलाशी ली। लेकिन इस दौरान कोई आपत्तिजनक सामान नहीं पाया गया। जेल के विजिटर रजिस्टर को देखा गया। सीसीटीवी फुटेज देखा गया। डीसी अनन्य मित्तल ने बताया कि यह छापामारी राज्य सरकार के निर्देश पर की गई है। सरकार का निर्देश है कि महीने में काम से कम दो बार प्रशासनिक अधिकारी जेल में जाएं और वहां की व्यवस्था देखें। इसी निर्देश के अनुसार यह निरीक्षण किया गया है। इस छापामारी में एसडीओ शताब्दी मजूमदार के अलावा सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, जिला अवर निबंधन अधिकारी, अंचल अधिकारी, मानगो अंचल के सीओ, बीडीओ जमशेदपुर आदि मौजूद रहे।

Related Articles