Home » Jharkhand Hindi News : पलामू में बनेगा विश्व का सबसे ऊंचा मां दुर्गा मंदिर, 14 मई को भूमि पूजन

Jharkhand Hindi News : पलामू में बनेगा विश्व का सबसे ऊंचा मां दुर्गा मंदिर, 14 मई को भूमि पूजन

पलामू जिले का बराही धाम पहले से ही धार्मिक दृष्टिकोण से प्रसिद्ध है। यहां स्थित दक्षिणमुखी बजरंग बली की प्रतिमा को विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा बताया जाता है।

by Rakesh Pandey
Palamu district of Jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू (झारखंड): झारखंड के पलामू जिले के बराही धाम परिसर में विश्व का सबसे ऊंचा मां दुर्गा मंदिर बनने जा रहा है। इस प्रस्तावित मंदिर की ऊंचाई 551 फीट होगी, जो इसे देश ही नहीं, पूरी दुनिया में दुर्गा माता का सबसे ऊंचा मंदिर बना देगा। इसी परिसर में 151 फीट ऊंचा नवग्रह मंदिर भी प्रस्तावित है।

भूमि पूजन 14 मई को, प्रशासन तैयार

इस ऐतिहासिक मंदिर निर्माण की शुरुआत 14 मई 2025 को भव्य भूमि पूजन समारोह से होगी। भूमि पूजन समारोह को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जोरों पर हैं। स्थल पर हुई समीक्षा में हुसैनाबाद विधायक संजय कुमार सिंह यादव, जिप उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ टूटू सिंह, एसडीओ गौरांग महतो, एसडीपीओ एस. मोहम्मद याकूब, तथा अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

बनेगा हेलीपैड, ड्रोन से निगरानी, वीआईपी आगमन संभावित

कार्यक्रम में वीआईपी आगमन की संभावना को देखते हुए अस्थायी हेलीपैड का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही, ड्रोन कैमरों से निगरानी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है। आईपीएस एस. मोहम्मद याकूब ने बताया कि सुरक्षा के लिए विशेष पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

व्यवस्था पर एसडीओ ने दिए सख्त निर्देश

एसडीओ गौरांग महतो ने यातायात, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा और साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनेगा बराही धाम: विधायक

विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने कहा कि बराही धाम में बनने वाला 551 फीट ऊंचा मंदिर आस्था का अंतरराष्ट्रीय केंद्र बनेगा। उन्होंने भूमि पूजन को ऐतिहासिक आयोजन बनाने का भरोसा जताया और बताया कि सरकार व प्रशासन मिलकर इसकी तैयारी कर रहे हैं।

भक्तों में उत्साह, आयोजन में उमड़ेगा जनसैलाब

कार्यक्रम सचिव और जिप उपाध्यक्ष आलोक सिंह व आयोजन व्यवस्थापक आकाश सिन्हा ने बताया कि भूमि पूजन में हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी संभावित है। स्थानीय लोग भी आयोजन को सफल बनाने में बढ़-चढ़ कर सहयोग कर रहे हैं।

बराही धाम: आस्था और पर्यटन का नया केंद्र

गौरतलब है कि बराही धाम पहले से ही धार्मिक दृष्टिकोण से प्रसिद्ध है। यहां स्थित दक्षिणमुखी बजरंग बली की प्रतिमा को विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा बताया गया है। अब दुर्गा मंदिर के निर्माण से यह स्थान धार्मिक और पर्यटन के नक्शे पर और मजबूती से उभरेगा।

Read Also- GST COLLECTIONS IN APRIL : अप्रैल 2025 में GST कलेक्शन ने बनाया रिकॉर्ड, पहली बार 2.37 लाख करोड़ के पार

Related Articles