Home » RANCHI CITY BUS: राजधानी में चलेगी 244 सिटी बस, आपरेटर फाइनल

RANCHI CITY BUS: राजधानी में चलेगी 244 सिटी बस, आपरेटर फाइनल

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

VIVEK SHARMA

रांची: रांची में जल्द ही सिटी बसें दौड़ती नजर आएंगी। लंबे समय के इंतजार के बाद मुंबई की एक एजेंसी ने सिटी बस संचालन में इंटरेस्ट दिखाया है। वहीं आपरेटर को लेकर टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके बाद रांची में सिटी बस के संचालन का रास्ता साफ हो जाएगा। वहीं सभावना जताई जा रही है कि अब राजधानी के लोग सिटी बसों में सफर करेंगे। बता दें कि बसों का संचालन करने वाली कई बड़े शहरों में बसों का परिचालन कर रही है। हालांकि अधिकारी एजेंसी का नाम बताने से बच रहे है।   

फेयर कलेक्शन के लिए टेंडर

अपर प्रशासक संजय कुमार ने बताया कि बसों के लिए आपरेटर को फाइनल करने के दौरान ही रांची नगर निगम बस फेयर कलेक्शन के लिए भी टेंडर प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। जिसके तहत थर्ड पार्टी बसों में टिकट काटने का काम करेगी। जिससे कि यात्रियों को सफर के दौरान आसानी से टिकट मिलेगा। वहीं बसों में रेगुलर सफर करने वालों को पास भी जारी होगा। सफर के दौरान लोग आनलाइन भी टिकट ले सकेंगे। ऐसी भी सुविधा पैसेंजर्स को मिलेगी। वहीं आटोमैटिक बस फेयर कलेक्शन सिस्टम से गड़बड़ी की संभावना खत्म हो जाएगी। वहीं कंडक्टर पैसेंजर्स से मनमाना पैसा नहीं वसूल पाएगा।

रिंग रोड से भी बसों का परिचालन

सिटी बसों का संचालन अब रिंग रोड से भी करने की तैयारी है। जिसका उद्देश्य है कि बाहर से रांची काम करने के लिए आने वालों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा मिलेगी। वहीं बाहर से आने वाले लोग भी आसानी से राजधानी तक पहुंच सकेंगे। बसों के परिचालन का एक और फायदा होगा कि लोग अपने वाहनों का इस्तेमाल कम करेंगे। इससे सड़कों पर वाहनों का लोड भी थोड़ा कम होगा।  

और बढ़ाए जाएंगे स्टॉपेज

रांची नगर निगम ने बसों के संचालन के लिए सर्वे करने के बाद स्टॉपेज तय किया है। लेकिन नई व्यवस्था के तहत बसों के स्टॉपेज बढ़ाए जाएंगे। इसके लिए नए जगहों को चिन्हित करने का निर्देश दिया गया है। इससे थोड़ी-थोड़ी देर पर बसों का परिचालन होगा। जिसकी जानकारी भी लोगों को स्टॉपेज पर मिलती रहेगी। वहीं रूट मैप से लोग यह देख सकेंगे कि अगली बस कितनी देर में आएगी।

Related Articles