Home » Jamshedpur heavy rain havoc : जमशेदपुर में भारी बारिश का कहर, DAV बिष्टुपुर में छुट्टी घोषित, गेट पर गिरा पेड़

Jamshedpur heavy rain havoc : जमशेदपुर में भारी बारिश का कहर, DAV बिष्टुपुर में छुट्टी घोषित, गेट पर गिरा पेड़

by Anand Mishra
Jamshedpur -heavy- rain- havoc-
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में बुधवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारी बारिश को देखते हुए बिष्टुपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ने एहतियात बरतते हुए नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक के सभी छात्रों के लिए छुट्टी घोषित कर दी है। स्कूल प्रशासन ने शिक्षकों को भी अवकाश दिया है, हालांकि कार्यालय खुला रहेगा।

बारिश के कारण स्कूल के गेट पर गिरा पेड़

इस बीच, डीएवी पब्लिक स्कूल के गेट नंबर 4 के पास एक बड़ा पेड़ गिर गया है। पेड़ गिरने से उस मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है। इसके साथ ही, पेड़ गिरने के कारण स्कूल की बाउंड्री वॉल को भी नुकसान पहुंचा है। स्कूल प्रशासन द्वारा पेड़ को हटाने और रास्ते को साफ करने का प्रयास किया जा रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति भी देखने को मिल रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Related Articles