Home » Lohardaga Road Accident : लोहरदगा में ट्रक की चपेट में आकर बुजुर्ग की हो गई मौत

Lohardaga Road Accident : लोहरदगा में ट्रक की चपेट में आकर बुजुर्ग की हो गई मौत

by Rakesh Pandey
accident-today
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
  • सब्जी लेने बाजार जा रहे सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी चंदन भारती को ट्रक ने अपनी चपेट में लिया, मौके पर हो गई मौत
  • शहर के पावरगंज चौक की घटना, जांच में जुटी पुलिस

Lohardaga Road Accident : लोहरदगा : लोहरदगा-गुमला मुख्य मार्ग पर लोहरदगा शहरी क्षेत्र के मुख्य चौराहा पावरगंज के पास ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार सेवानिवृत्त सरकारी कर्मी चंदन भारती की मौत घटनास्थल पर हो गई। इस दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है। मृतक की पहचान शहर के संजय गांधी पथ निवासी और तसर केंद्र से सेवानिवृत्त सरकारी कर्मी (वर्तमान में गिरवर शिशु सदन विद्यालय के संचालक) रामवल्लभ भारती के पुत्र चंदन भारती के रूप में हुई। बताया जाता है कि सोमवार सुबह चंदन भारती सब्जी लेने बाइक से बाजार जा रहे थे।

इसी क्रम में लोहरदगा के रास्ते घाघरा की ओर जा रहे ट्रक (संख्या JH19E8439) ने बाइक (संख्या जेएच08ई-5693) पर सवार चंदन भारती नामक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Read Also- Lohardaga Crime News : लोहरदगा में टांगी से छोटे भाई की हत्या कर आरोपी हुआ फरार

Related Articles