Home » Jamshedpur News : जुगसलाई में ऑटो चालक पर जानलेवा हमला, हालात गंभीर होने पर रिम्स कर दिया रेफर

Jamshedpur News : जुगसलाई में ऑटो चालक पर जानलेवा हमला, हालात गंभीर होने पर रिम्स कर दिया रेफर

by Yugal Kishor
delhi- crime -news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur News : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में ऑटो चालक मो शहंशाह (23) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक जांच के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। जुगसलाई पुलिस स्टेशन ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। इस घटना से जुगसलाई क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मो शहंशाह और साहिल के बीच पारिवारिक विवाद था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि शाहिल ने मो शहंशाह पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में मो शहंशाह को दो जगह चाकू लगी है। इस घटना की सूचना जुगसलाई थाना को दे दी गई है और पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस आरोपी साहिल की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जुगसलाई, ऑटो चालक, जानलेवा हमला, चाकू, पारिवारिक विवाद,
ऑटो चालक पर हमला, जुगसलाई थाना क्षेत्र, चाकू से हमला,
जानलेवा हमला, ऑटो चालक, जुगसलाई, झारखंड

Read Also: बिरसानगर के हनुमान मंदिर से पीतल के बर्तन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

Related Articles