Home » Horoscope @ 22 July 2025 (Tuesday | मंगलवार) : आज का आपका दैनिक राशिफल एवं शुभ अंक

Horoscope @ 22 July 2025 (Tuesday | मंगलवार) : आज का आपका दैनिक राशिफल एवं शुभ अंक

by Anand Mishra
Horoscope & Panchang
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

♈ मेष (Aries) : आज का दिन आत्मसंयम और विवेक से भरा रहेगा

मेष राशि के जातकों को आज विशेष सतर्कता रखनी चाहिए। बुद्धि और धन का संतुलन बनाकर चलें, अन्यथा नुकसान संभव है। व्यापार में थोड़ी सुस्ती रह सकती है, इसलिए धैर्य जरूरी है। भाई-बहनों से छोटी-छोटी बातों में विवाद की संभावना है, लिहाजा संयमित भाषा का प्रयोग करें। कार्यस्थल पर आपके प्रयास रंग लाएंगे, लेकिन जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, फिर भी खान-पान का ध्यान रखें। सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। (शुभांक : 2, 5, 7)

♉ वृषभ (Taurus) : रुके हुए काम पूरे होंगे, प्रगति का मार्ग खुलेगा

वृष राशि के लिए आज का दिन संतोषजनक रहेगा। कामकाज में आ रही रुकावटें दूर होंगी और मेहनत का फल मिलेगा। अपने महत्वपूर्ण कार्यों को सुबह के समय पूरा करने की कोशिश करें क्योंकि दिन के दूसरे हिस्से में समय कम पड़ सकता है। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट की संभावना है, खासकर पाचन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में नये अवसर बनेंगे। (शुभांक : 2, 3, 5)

♊ मिथुन (Gemini) : यात्रा सफल होगी, नई जिम्मेदारियां बढ़ेंगी

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्त रहेगा लेकिन सफलताओं से भरा रहेगा। किसी यात्रा का शुभ परिणाम मिलेगा। नये संपर्क लाभदायक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और समाज में भी मान-सम्मान बढ़ेगा। वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। हालांकि जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन आप उसे संभालने में सक्षम रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। (शुभांक : 2, 3, 8)

♋ कर्क (Cancer) : पैतृक संपत्ति से लाभ, सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। पैतृक संपत्ति से लाभ के योग हैं। मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा। विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। वाहन चलाते समय सतर्क रहें क्योंकि दुर्घटना की संभावना है। बातचीत में संयम बरतें, वरना रिश्तों में खटास आ सकती है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। (शुभांक : 2, 5, 8)

♌ सिंह (Leo) : परिवार और समाज में बढ़ेगा मान-सम्मान

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। परिवारजनों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी और नयी योजनाएं बनेंगी। शैक्षणिक कार्यों में भी सफलता के योग हैं। आय-व्यय संतुलित रहेगा, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचना चाहिए। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी सामाजिक कार्य में भाग लेने से प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। (शुभांक : 4, 8, 9)

♍ कन्या (Virgo) : अपनों का सहयोग मिलेगा, परन्तु सतर्क रहें

कन्या राशि वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। संतान और जीवनसाथी को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। मित्रों से बातचीत करते समय सावधानी बरतें, कोई बात उलटी पड़ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें, खासतौर पर अनियमित दिनचर्या से बचें। (शुभांक : 2, 8, 9)

♎ तुला (Libra) भविष्य की योजनाओं पर विचार, संपत्ति निवेश के योग

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद सक्रिय और सकारात्मक रहेगा। अचल संपत्ति में निवेश के लिए समय अच्छा है। परिवार में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। भविष्य की योजनाओं पर गंभीरता से विचार होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। सामाजिक स्तर पर भी सराहना मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। (शुभांक : 5, 7, 9)

♏ वृश्चिक (Scorpio) : आज का दिन खर्चीला रहेगा, संयम जरूरी

वृश्चिक राशि के जातकों को आज अपने खर्चों पर काबू रखना चाहिए। व्यर्थ के दिखावे से बचें। वरिष्ठों से विवाद की संभावना है, इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। किसी पुराने विवाद को सुलझाने का अवसर मिल सकता है। यात्रा टालें। मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान और प्राणायाम करें। (शुभांक : 1, 2, 7)

♐ धनु (Sagittarius) : अवरुद्ध कार्य बनेंगे, आर्थिक स्थिति में सुधार

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आर्थिक तंगी से राहत मिलेगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा। किसी समाजिक समारोह में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। (शुभांक : 1, 4, 8)

♑ मकर (Capricorn) : सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि, जीवन स्तर में सुधार

मकर राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे जिससे प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आमोद-प्रमोद के योग हैं। ज्ञान-विज्ञान में रुचि बढ़ेगी। आय में वृद्धि के योग हैं। जीवनसाथी और संतान का सहयोग मिलेगा। मित्रों से मिलन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। (शुभांक : 5, 6, 8)

♒ कुंभ (Aquarius) : भाई-बहनों से प्रेम बढ़ेगा, तनाव से बचें

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कुछ जरूरी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। भाई-बहनों से प्रेम बढ़ेगा। प्रियजनों से मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी। तनाव से बचने के लिए योग का सहारा लें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। (शुभांक : 5, 7, 8)

♓ मीन (Pisces) : धार्मिक कार्यों में रुचि, मान-सम्मान में वृद्धि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। नई चीजें खरीदने का मन बनेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा सुखद रहेगी। समाज में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। (शुभांक : 3, 5, 7)


Read Also- Horoscope @ 21 July 2025 (Monday | सोमवार) : आज का आपका दैनिक राशिफल एवं शुभ अंक

Related Articles