Home » Jamshedpur News : टाटानगर स्टेशन पार्किंग में बवाल, बर्मामाइंस थाना के मुंशी और पार्किंग कर्मचारियों में बहस

Jamshedpur News : टाटानगर स्टेशन पार्किंग में बवाल, बर्मामाइंस थाना के मुंशी और पार्किंग कर्मचारियों में बहस

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : टाटानगर स्टेशन परिसर में बर्मामाइंस पार्किंग में बुधवार रात जमकर हंगामा हुआ है। यहां बर्मामाइंस थाना के मुंशी राजीव कुमार और कर्मचारी पवन कुमार के बीच खूब विवाद हुआ। इस विवाद के बाद पवन कुमार को थाने ले जाया गया और वहां पूछताछ की गई हालांकि बाद में उसे छोड़ दिया गया।

पार्किंग कर्मचारियों का आरोप है कि थाने के मुंशी नशे में थे। जबकि मुंशी का कहना है कि ऐसा पूरी तरह बे बुनियाद है। सीसीटीवी फुटेज में नज़र आ रहा है कि राजीव कुमार अपनी निजी कार से पार्किंग से निकलने की कोशिश कर रहे हैं। सामने एक युवक भाई के लिए खड़ा है। राजीव कुमार लगातार हार्न बजाते हैं। लेकिन वह युवक गाड़ी नहीं हटा पाता। राजीव कुमार अपनी गाड़ी आगे बढ़ते हैं और बाइक के पास आकर रोक लेते हैं। वह बाइक सवार को डांटने लगते हैं कि बाइक क्यों नहीं हटाई। तभी वाहन पार्किंग कर्मी पहुंच जाते हैं और सभी के बीच खूब झगड़ा होता है।


सीसीटीवी में दिख रहा है कि राजीव कुमार कार से नहीं उतरते। मगर आरोप है कि राजीव ने पवन के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। इसके बाद उन्होंने थाने की पेट्रोलिंग पार्टी को मौके पर बुलाकर पवन को जबरन थाने ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही अन्य पार्किंग कर्मी और स्थानीय लोग थाने पहुंचे, जिसके बाद थाने के बाहर जमकर हंगामा हुआ।

विरोध बढ़ने पर पुलिस ने पवन को छोड़ दिया। पवन ने मीडिया को बताया कि राजीव कुमार पूरी तरह नशे में थे और उन्होंने पार्किंग में तोड़फोड़ भी की। गौरतलब है कि इसके पहले भी बर्मामाइंस पुलिस पर मानगो के कुछ युवकों को पकड़ कर थाने ले जाने और फिर उनसे रुपए लेकर उन्हें छोड़ने का आरोप लगा था। इस संबंध में वीडियो भी वायरल हुआ था।

Read Also- Chakradharpur Liquor Factory : मिनी लिकर फैक्ट्री का भंडाफोड़, 22 लाख की शराब जब्त, बड़ी संख्या में बोतल व निर्माण सामग्री बरामद

Related Articles