
रांची : IND Vs SA Ranchi ODI : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 30 नवंबर को रांची के जेएससीए में खेले जाने वाले पहले एकदिवसीय मैच से पहले शुक्रवार को दोनों ही टीमों ने अभ्यास किया। इस दौरान खिलाड़ी जमकर पसीना बहाते दिखे। रोहित शर्मा और विराट कोहली की सबसे चहेती जोड़ी की मौजूदगी ने प्रशंसकों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया है। लोगों में दोनों खिलाड़ियों को लेकर दीवानगी इस कदर है कि इन्हें अभ्यास करते देखने के लिए बड़ी सख्या में दर्शक पहुंचे। क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि रोहित और विराट अपने खेल से न केवल 30 को सभी का मनोरंजन करेंगे बल्कि टेस्ट सीरीज में मिले क्लीन स्वीप से हुए जख्म पर मलहम लगाने का काम भी करेंगे। आइए देखते हैं शुक्रवार को खिलाड़ियों के अभ्यास करते तस्वीरों की झलकियां….














