Home » Jharkhand Government: बनी रहेगी झारखंड में महागठबंधन की सरकार, कोई खतरा नहीं : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी

Jharkhand Government: बनी रहेगी झारखंड में महागठबंधन की सरकार, कोई खतरा नहीं : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी

मंत्री ने भाजपा को बताया अफवाहों का हेड मास्टर, बोले नहीं झुकेंगे दिशोम गुरु के बेटे हेमंत सोरेन

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने जमशेदपुर डीसी ऑफिस में विश्व दिव्यांगता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनी रहेगी। यह सरकार खत्म होने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकेंगे। उनसे पूछा गया था कि क्या झारखंड में सरकार बदल रही है। तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं। इस पर आपका क्या कहना है। इसी सवाल का जवाब देते हुए इरफान अंसारी ने कहा कि यह सब विपक्ष की चाल है। भाजपा के लोग अफवाह फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन दिल्ली गए हैं। इसी को लेकर तरह-तरह की बातें चल रही हैं। कई बातें चल रही हैं। लेकिन, सारी बातें बेबुनियाद हैं। इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड में सेक्युलर सरकार है। आम जनता ने सरकार को चुना है। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ अफवाह फैला रही है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को अफवाहों का हेड मास्टर बताया। इरफान अंसारी ने कहा कि आदिवासी और ईसाई समुदाय ने कभी किसी के आगे हाथ नहीं फैलाया। उन्होंने कहा कि महा गठबंधन की सरकार विकास कर रही है। भाजपाइयों को यह बात अच्छी नहीं लग रही। इसीलिए वह अफवाह फैला रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अफवाह फैलाई जा रही है कि हेमंत सोरेन ने घुटने टेक दिए। लेकिन ऐसा नहीं है। हेमंत झुकने वाले नहीं हैं। वह झारखंडी हैं। इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा ने हेमंत सोरेन को जेल भेजा। अब आप बताइए तब हेमंत सोरेन नहीं झुके तो अब कैसे घुटने टेक देंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह बात सामने आ रही है कि केंद्र सरकार झारखंड को फंड नहीं देगी। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार फंड नहीं देगी तो उससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। झारखंड के पास तमाम स्रोत हैं। सरकार पैसा इकट्ठा करेगी और झारखंड का विकास करेगी। उन्होंने एक बार फिर कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन किसी भाजपा नेता के संपर्क में नहीं हैं। यह महज अफवाह है। उन्होंने कहा कि वह अफवाह का पूरी तरह से खंडन करते हैं। हेमंत सोरेन गुरु जी के बेटे हैं। वह कभी झुक नहीं सकते।

स्वास्थ्य मंत्री ने 10 दिव्यांगों को बांटी बैट्री चलित ट्राई साइकिल

विश्व दिव्यांगता दिवस के मौके पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी बुधवार को जमशेदपुर पहुंचे। यहां जिला प्रशासन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में वे शामिल हुए, कार्यक्रम की शुरुआत में 10 दिव्यांगों को बैट्री ऑपरेटेड ट्राई साईकल प्रदान किया गया। इसे मंत्री इरफ़ान अंसारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं जिला मुख्यालय सभागार में उन्होंने शहर के कई दिव्यांग बच्चों एवं वैसे दिव्यांग जिन्होंने दिव्यांग होने के बावजूद समाज में अपने आप को स्थापित किया है, उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया। मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने इस दौरान कहा की राज्य के मुख्यमंत्री ने राज्य भर के दिव्यांग जनों को सम्मान देने का कार्य किया है।उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में विधानसभा में प्रस्ताव लाया जाएगा कि राज्य के सभी दिव्यांगों को सरकारी सुविधाओं का पूरा लाभ मिले और उनका प्रमाण पत्र बिना किसी बाधा के निर्गत हो। वहीं जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में आ रहे पानी की समस्या पर उन्होंने कहा की वे खुद इस मामले में टाटा स्टील से बात करेंगे और इसका समाधान निकालेंगे।

Related Articles