Jamshedpur (Jharkhand) : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के डोबो स्थित उत्सव रेस्टोरेंट के निकट सोमवार देर रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से सोनारी निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय रोशन कुमार के रूप में की गई है। वह हमेशा की तरह डोबो स्थित अपनी मुर्गा दुकान बंद कर पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से सोनारी स्थित घर लौट रहा था। वे जैसे ही उत्सव रेस्टोरेंट के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन में उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रोशन कुमार सड़क पर दूर जा गिरा और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने पहुंचाया एमजीएम अस्पताल, डॉक्टरों ने युवक को बताया मृत, पत्नी रेफर
स्थानीय लोगों की सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रोशन कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसकी पत्नी की गंभीर स्थिति को देखते हुए एमजीएम से टीएमएच (TMH) रेफर कर दिया।
वाहन व चालक की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने दुर्घटना स्थल का जायजा लेकर बाइक को सड़क से हटाया। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि हाल के दिनों में इस सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों की संख्या बढ़ गई है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुट गई है।
Jamshedpur News : पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता पहुंचे मानगो, पत्नी सुधा गुप्ता को बनाया मेयर उम्मीदवार

