Jamshedpur (Jharkhand) : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर (NIT Jamshedpur) के 15वें दीक्षांत समारोह (Convocation) की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी। इसके लिए राष्ट्रपति ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में राष्ट्रपति भवन की ओर से कॉलेज को एक पत्र भेजा गया है। साथ ही बताया गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संस्थान के 15वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति कॉलेज के समारोह में करीब एक घंटा रहेंगी।
तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश
राष्ट्रपति की उपस्थिति सुनिश्चित होने के बाद अब संस्थान को कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए तत्काल कुछ दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही कार्यक्रम की तैयारियों आदि की प्रस्तावित जानकारी मांगी गई है।
कार्यक्रम की रूपरेखा
राष्ट्रपति भवन की ओर से संस्थान को निदेशक को समारोह के मिनट्स ड्राफ्ट कार्यक्रम, प्रस्तावित मंच योजना (Dais Plan), प्रस्तावित स्टेज बैकड्रॉप, और निमंत्रण कार्ड का नमूना (जैसा लागू हो) मुख्य सचिव, झारखंड सरकार के माध्यम से राष्ट्रपति के उप सैन्य सचिव (Deputy Military Secretary to the President) को भेजने का निर्देश दिया है।

