Home » Jamshedpur News: पोटका में स्कूल बस की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर हुआ हंगामा, पुलिस के प्रति दिखी नाराजगी

Jamshedpur News: पोटका में स्कूल बस की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर हुआ हंगामा, पुलिस के प्रति दिखी नाराजगी

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur, Hata bus accident, school bus accident, Jharkhand news, road accident tragic accident, school bus hit, compensation demand, police intervention Hata bus accident, Jamshedpur news, Jharkhand accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पोटका थाना क्षेत्र के हाता इलाके में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना के बाद जमकर हंगामा हुआ है। नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल की बस की चपेट में आने की वजह से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक जुड़ी गांव निवासी परिमहल गोप (45) है। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद मृतक के परिजनों को भी हादसे के बारे में बताया गया। इसके बाद परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे।

परिजनों ने स्कूल प्रबंधन से मुआवजे की मांग करते हुए विरोध जताया। हालात की गंभीरता को देखते हुए पोटका थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने में जुटी रही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गौरतलब है कि क्षेत्र में चलने वाली बसें हमेशा तेज रफ्तार से चलती हैं। इलाके के लोग कई बार थाने में इसकी शिकायत कर चुके हैं। मगर, पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस ध्यान देती और तेज रफ्तार से बसें चलाने वाले ड्राइवरों को समझा दिया जाता तो आज परिमहल गोप की जान नहीं जाती। इस घटना के बाद लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी है।

Read also Jamshedpur Crime : मानगो थाने में दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद बवाल, पहुंचे डीएसपी

Related Articles