Home » Jamshedpur Road Accident : बिष्टुपुर में मरीन ड्राइव पर रोड ऐक्सिडेंट, ट्रेलर के डिवाइडर से टकराने के बाद चालक की मौके पर मौत

Jamshedpur Road Accident : बिष्टुपुर में मरीन ड्राइव पर रोड ऐक्सिडेंट, ट्रेलर के डिवाइडर से टकराने के बाद चालक की मौके पर मौत

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव गोलचक्कर के पास मंगलवार को तड़के करीब तीन बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस सड़क दुर्घटना में ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।यह ट्रेलर ड्राइवर रूंगटा माइंस से डाल्टनगंज के जपला की तरफ लोहे की पाइप लादकर जा रहा था।

मरीन ड्राइव पर ट्रेलर अचानक बेकाबू हो गया और डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रेलर के केबिन में ड्राइवर फंस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मृतक चालक का नाम सुमन कुमार है। सूचना मिलने पर बिष्टुपुर थाना पुलिस फौरन घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद चालक के शव को केबिन से बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस ने बताया कि लग रहा है कि तेज रफ्तार की वजह से यह हादसा हुआ है। या फिर ड्राइवर को झपकी आने के कारण दुर्घटना हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles