Jamshedpur : टाटा-रांची हाईवे 33 पर कांदरबेड़ा के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बुधवार की रात जमशेदपुर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव अपनी कार से सफर कर रहे थे। बताया जा रहा है कि तभी यह हादसा हुआ।
एक ट्रेलर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में राजकुमार श्रीवास्तव की कार के परखच्चे उड़ गए। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। लेकिन, राजकुमार श्रीवास्तव और उनके ड्राइवर दोनों बाल बाल बच गए हैं। राजकुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी कार के बगल में ट्रेलर भी चल रहा था। अचानक ट्रेलर ने राइट टर्न ले लिया और उनकी कार ट्रेलर से टकरा गई।
हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रेलर ड्राइवर भाग खड़ा हुआ है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।

