Home » Chaibasa News : गोइलकेरा में महिला को मौत के घाट उतारने वाला जंगली हाथी पहुंचा टोंटो, पश्चिमी सिंहभूम में दहशत

Chaibasa News : गोइलकेरा में महिला को मौत के घाट उतारने वाला जंगली हाथी पहुंचा टोंटो, पश्चिमी सिंहभूम में दहशत

घटना के बाद देर रात हाथी भागकर टोंटो के पदमपुर गांव पहुंच गया, जहां तीन-चार घरों को तोड़कर धान और अनाज खा गया।

by Reeta Rai Sagar
wild elephant chaibasa
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा, टोंटो और झींकपानी क्षेत्र में एक जंगली दंतैल हाथी ने आतंक मचा रखा है। झुंड से बिछड़ा यह हाथी भोजन की तलाश में लगातार गांवों में घुस रहा है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है।

सोमवार की सुबह गोइलकेरा थाना क्षेत्र में हाथी ने एक महिला को पटक-पटक कर मार डाला था। जबकि उसके पति को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद देर रात हाथी भागकर टोंटो के पदमपुर गांव पहुंच गया, जहां तीन-चार घरों को तोड़कर धान और अनाज खा गया। इसके अलावा झींकपानी क्षेत्र के रोड़ेबासा, चांदीपी समेत अन्य गांवों में भी हाथी की दस्तक से लोग दहशत में हैं।

ग्रामीणों के अनुसार यह हाथी शाम ढलते ही विचरण शुरू कर देता है और रात में किसी भी गांव में पहुंच जाता है। बीरसिंहहातू गांव में हाथी को एक घर में घुसकर अनाज की बोरी उठाते हुए देखा गया। बताया जा रहा है कि यह हाथी अब तक जिले में छह लोगों की जान ले चुका है। इनमें हुरदू, बाहंदा भी शामिल हैं।

लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश और डर है। लोगों ने वन विभाग और जिला प्रशासन से हाथी को पकड़ने या सुरक्षित क्षेत्र में खदेड़ने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Also Read: Jamshedpur Crime: टाटानगर स्टेशन पर ट्रेन में रायगढ़ के यात्री से छिनतई के प्रयास में हुई थी चाकूबाजी, एक आरोपी गिरफ्तार

Related Articles