Home » Jamshedpur News: मानगो में देर रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तस्करी कर कार से ले जाई जा रही पांच गायें बरामद

Jamshedpur News: मानगो में देर रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तस्करी कर कार से ले जाई जा रही पांच गायें बरामद

चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही पुलिस, अन्य की तलाश जारी

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के आज़ादनगर नंबर रोड नंबर 2 के नजदीक देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस ने एक कार में ठूंस कर ले जाई जा रही पांच गायों को जब्त कर लिया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। इस तरह पुलिस ने गौ-तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम बना दिया है।गौरतलब है कि कार संख्या JH 05 CC 1300 में गायों को बेरहमी से बांधकर तस्करी के मकसद से ले जाया जा रहा था।

सूचना मिलते ही मानगो पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आधी रात को आज़ादनगर नंबर 2 के पास वाहन को रोका। तलाशी के दौरान कार के भीतर पांच गायें ठूंस-ठूंस कर भरी हुई पाई गईं।पुलिस ने घटनास्थल से वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है। जांच में यह भी सामने आया है कि वाहन का पंजीकरण नंबर फर्जी है, जिससे संगठित गौ-तस्करी गिरोह की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस को संदेह है कि इस घटना के पीछे एक सक्रिय नेटवर्क काम कर रहा है।बरामद सभी गायों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है, जहां उनकी देखरेख की जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी चालक से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की चर्चा तेज हो गई है।

Related Articles