Home » Jharkhand Health Insurance Scheme : राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना नए प्रावधानों के साथ होगा लागू, 23 अप्रैल को MOU

Jharkhand Health Insurance Scheme : राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना नए प्रावधानों के साथ होगा लागू, 23 अप्रैल को MOU

by Nikhil Kumar
Jharkhand Health Insurance Scheme
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड के सरकारी कर्मियों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा देने के लिए राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना को नए प्रावधानों के साथ लागू किया जा रहा है। इसके तहत 23 अप्रैल 2026 को झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी और चयनित बीमा कंपनी के बीच समझौता पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर होंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे नामकुम स्थित आरसीएच परिसर के लोक स्वास्थ्य संस्थान सभागार में आयोजित होगा, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मौजूद रहेंगे।
नई व्यवस्था के तहत इलाज पूरी तरह कैशलेस होगा और अस्पतालों को भुगतान केंद्र सरकार की सीजीएचएस दरों पर किया जाएगा। योजना में सामान्य बीमारियों के लिए 5 लाख और गंभीर बीमारियों के लिए 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर मिलेगा, जबकि आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त खर्च कॉरपस फंड से वहन किया जाएगा।

इन्हें मिलेगा लाभ

योजना का लाभ राज्य के नियमित एवं सेवानिवृत्त कर्मियों, उनके आश्रितों तथा बोर्ड-निगमों के कर्मचारियों को मिलेगा। पूर्व की तरह प्रति माह 500 रुपए प्रीमियम लिया जाएगा। नई व्यवस्था में अस्पतालों का चयन अब बीमा कंपनी के बजाय सरकार स्वयं करेगी, जिससे बेहतर संस्थानों तक पहुंच आसान होगी। साथ ही शिकायत निवारण प्रणाली को मजबूत और रिइम्बर्समेंट प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। योजना को आयुष्मान भारत एवं मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना से भी जोड़ा गया है, जिससे कर्मियों को देशभर में बेहतर और सुलभ इलाज मिल सकेगा।

Read Also- Ramgarh Crime News : रामगढ़ में बड़ी चोरी : शादी में गया था परिवार, चोरों ने घर से लाखों के जेवर-नकदी उड़ाए

Related Articles

Leave a Comment