Home » Majhgaon Elephant Attack : हाथी के हमले से मझगांव में दो की मौत, एक सप्ताह में 21 लोगों की गई जान

Majhgaon Elephant Attack : हाथी के हमले से मझगांव में दो की मौत, एक सप्ताह में 21 लोगों की गई जान

by Rajeshwar Pandey
Majhgaon Elephant Attack
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में दंतैल हाथी सीरियल किलर बन गया है। हाथी का खूनी कहर जारी हैI इस बार मझगांव प्रखंड अंतर्गत झारखंड-ओडिशा सीमा स्थित बेनीसागर ब्लॉक में मझगांव पेट्रोल पंप के पास हाथी के हमले से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों में बेनीसागर निवासी 40 वर्षीय प्रकाश मालवा और एक बच्चा शामिल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी ने दोनों को सुबह 8 बजे पटक-पटककर मार डाला। इसके बाद वह नाबालिग के शव के पास ही खड़ा रहा।


घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और मझगांव थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में भय व्याप्त है। वन विभाग द्वारा हाथी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है तथा लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।
गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह में हाथी के हमलों से अब तक 21 लोगों की जान जा चुकी है। लगातार हो रही घटनाओं ने वन्यजीव-मानव संघर्ष की गंभीरता को उजागर कर दिया है। स्थानीय प्रशासन से प्रभावित परिवारों को त्वरित सहायता और स्थायी समाधान की मांग तेज हो गई है।

Read Also- The Photon News Exclusive : 2025 में एनकाउंटर से कांपा क्राइम वर्ल्ड : 12 मुठभेड़ में 5 अपराधी ढेर, अपराध पर हेमंत सरकार की सीधी चोट : Jharkhand Encounter 2025

Related Articles