Home » Anandpur Murder Case : आनंदपुर हत्याकांड के तीनों आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण, हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद

Anandpur Murder Case : आनंदपुर हत्याकांड के तीनों आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण, हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद

Anandpur Murder Case : 17 अप्रैल 2026 की सुबह आनंदपुर थाना क्षेत्र के स्थित सारगीडीह जंगल में पावर ग्रिड के बगल में एक अधजला शव मिला था।

by Rajeshwar Pandey
all 3 Accused surrendered in Anandpur murder case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र में कार्तिक बाड़ा हत्याकांड के तीनों नामजद आरोपियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

17 अप्रैल की है घटना

घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल 2026 की सुबह आनंदपुर थाना क्षेत्र के स्थित सारगीडीह जंगल में पावर ग्रिड के बगल में एक अधजला शव मिला था। मृतक की पहचान आनंदपुर उरांव बस्ती निवासी 35 वर्षीय कार्तिक बाड़ा के रूप में हुई थी। मृतक के पिता नागो बाड़ा के आवेदन पर आनंदपुर थाना कांड संख्या 10/2026, बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने पुलिस को बताया था कि मुख्य आरोपी मनुएल भुईयां, राजन तामसोय और पिंटू सुरीन सभी सारगीडीह आनंदपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

आरोपियों ने थाने में किया सरेंडर

पुलिस की कांड के अनुसंधान के दौरान तीनों प्राथमिकी अभियुक्तों ने शनिवार को थाना में आकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में हत्या में संलिप्तता स्वीकार की।

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से सारगीडीह जंगल में ही शव के ऊपर सूखे पत्ते डालकर आग लगा दी थी। घटना में प्रयुक्त मृतक का गमछा और सब्जी काटने वाला चाकू भी वहीं फेंक दिया था। उन्हें विश्वास था कि शव जल जाने के बाद पहचान नहीं हो सकेगी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया हुआ चाकू बरामद कर लिया है। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Read Also: West Singhbhum: मनीष कुमार ने संभाला पश्चिमी सिंहभूम के 135वें उपायुक्त का पदभार

Related Articles