चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति के द्वारा चाईबासा के सरनाडीह में मंत्री दीपक बिरुआ के आवासीय कार्यालय में झारखण्ड आंदोलन के अगुआ बाबा दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन की जयंती मनाई गई और उन्हें नमन किया गया। इस मौके पर कहा गया कि बाबा का संघर्ष, बाबा का महान जीवन, बाबा की शिक्षा और आदर्श सदियों तक जनमानस को न्याय, स्वाभिमान और संघर्ष की राह पर प्रेरित करते रहेंगे। दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन के विचार सदैव हम सभी को प्रेरित करते रहेंगे।
यह बातें झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने कहीं। सोनाराम देवगम ने कहा कि शिबू सोरेन झारखंड के एक प्रमुख आदिवासी नेता और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक थे, जिन्हें दिशोम गुरु के नाम से जाना जाता है। उन्होंने आदिवासियों के शोषण के खिलाफ संघर्ष किया। झारखंड राज्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिबू सोरेन मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं।
इस मौके पर केंद्रीय सदस्य सुभाष बनर्जी, जिला सचिव राहुल आदित्य, दीपक प्रधान, मोहम्मद इकबाल अहमद, लवकिशोर पूर्ति, प्रेम मुंडरी, मोनिका बोईपाई, प्रेम गुप्ता, दुर्गा चरण देवगम , अभिषेक सिंकू आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मंजीत हसदा, अर्जुन बानरा, कैसर परवेज, देवेन्द्र बारी, लखन हेंब्रम, सतीश सुंडी, मंगल सिंह तीयू, दुबुलिया बारी, राजू सुंडी, प्रधान गोप, मनोज लागुरी, रिमू बहादुर, नितेश करुवा, बसंती सुंडी, सुमी पूर्ति सिंकू, सुनीता देवगम, सोमवारी नाग, शीला जामुदा, सुखमति बानरा कोड़ा समेत काफी संख्या कार्यकर्ता मौजूद थे।
शहीद निर्मल महतो कुड़मी भवन राखा आसनतालिया में कुड़माली शिक्षण प्रशिक्षण प्रारंभ
चक्रधरपुर : शहीद निर्मल महतो कुड़मी भवन में कुड़माली शिक्षण प्रशिक्षण शिविर आज प्रारंभ हुआ। सर्वप्रथम संस्था में झंडोत्तोलन हुआ। इसके बाद शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण हुआ। इसके साथ ही शहीद सुनील महतो और पूर्व मुख्यमंत्री स्व. शिबू सोरेन की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस मौके पर प्रशिक्षक के रूप में आए हुए डॉ. सुभाष चंद्र महतो, डाॅ. बालेश्वर महतो, डॉ. गुलांचो कुमारी, ओडिशा से आए हुए प्रशिक्षक शशधर काड़वार, खगेश्वर महतो, शंकर लाल महतो के अलावा नकुल महतो, रामगढ़ शिरू पंचायत के मुखिया राजेंद्र महतो, दिनेश महतो, श्यामलाल महतो, संगीता महतो, वसंत महतो,सनातन महतो आदि उपस्थित थे। ओमप्रकाश महतो के द्वारा शिक्षण-प्रशिक्षण पर कक्षा की शुरुआत की गई। इस अवसर पर कुड़माली पढ़ने वाले काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए।
Read Also: Chaibasa News : इंटर की छात्रा ने घर में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

