Home » Seraikela News: आदित्यपुर के इमली चौक पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, यातायात नियमों की दी गई सीख

Seraikela News: आदित्यपुर के इमली चौक पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, यातायात नियमों की दी गई सीख

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Seraikela : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 13 जनवरी 2026 को गम्हरिया प्रखंड के आदित्यपुर नगर क्षेत्र स्थित इमली चौक पर जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वाहन चालकों और आम नागरिकों को बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने, लापरवाह ड्राइविंग और यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाले गंभीर दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही हिट एंड रन मामलों से जुड़े कानूनी प्रावधानों, गुड समरिटान (Good Samaritan) कानून और मोटरयान अधिनियम के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जानकारी सरल भाषा में समझाई गई।इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की मौके पर काउंसलिंग की गई और ऑनलाइन चालान की कार्रवाई भी की गई। ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।

सड़क सुरक्षा जागरूकता वाहन के माध्यम से गम्हरिया और आदित्यपुर के विभिन्न चौक-चौराहों पर लोगों को नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया तथा पंपलेट और पत्रक का वितरण किया गया।जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य जनमानस में जिम्मेदार नागरिक की भावना विकसित करना और सड़क हादसों में प्रभावी कमी लाना है।

उन्होंने लोगों से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। साथ ही वाहन चालकों को वैध ड्राइविंग लाइसेंस और आवश्यक दस्तावेज साथ रखने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा टीम के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

Related Articles