Chaibasa : मधुसूदन मेमोरियल एजुकेशनल सोसाइटी एवं सरस्वती देवी मेमोरियल एजुकेशनल ट्रस्ट के द्धारा सभी को मकर संक्रान्ति एवं टुसू पर्व की हार्दिक शुभकामना दी गई। हर वर्ष की भांति इस साल भी मकर पर्व के अवसर पर मधुसूदन विद्यालय परिसर आसनतलिया, चक्रधरपुर में असहाय,निर्धन एवं बुजुर्गों के बीच नए वस्त्र का वितरण किया गया। इस पुनीत कार्य की शुरुआत विद्यालय के पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय श्याम सुंदर महतो के द्वारा किया गया था। अतः विद्यालय परिवार के सदस्यों एवं आम जनों के द्वारा उनके न होने की कमी को महसूस किया गया। इस कार्यक्रम में सोसाइटी एवं ट्रस्ट के द्वारा कुल 320 गरीब असहाय महिलाओं एवं पुरुषों के बीच नए वस्त्र का वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम में मधुसूदन मेमोरियल एजुकेशनल सोसाइटी एवं सरस्वती देवी मेमोरियल एजुकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ० सच्चिदानंद राम, सचिव लक्ष्मण महतो, सह सचिव गणेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश महतो, शिवचरण महतो ट्रस्टी प्रभात कुमार महतो, कमलेश कुमार महतो, मधुसूदन महतो हाई स्कूल एवं मधुसुदन पब्लिक स्कूल के चेयरमैन बलराज हिंदवार, डायरेक्टर नृपेंद्र महतो, कौशल हिंदवार, जीवेश हिंदवार ,आसनतलिया ग्राम मुंडा जगदीश महतो , दशरथी महतो,अशोक महतो, हरगोविंद महतो जगदीश महतो, प्रदीप महतो, प्रहलाद महतो, करण महतो,रोमित सिंह, रवि महतो, द्रौपदी महतो, लक्ष्मी महतो यशोदा महतो ,आरती कोड़वार, संगीता महतो, ईला महतो, निशा महतो आदि सदस्यों के द्वारा वस्त्र वितरण किया गया एवं गुड़ चूड़ा का वितरण हनुमान साह के सहयोग से किया गया । मंच का संचालन जगदीश जामुदा के द्वारा किया गया।

