Home » RANCHI BREAKING NEWS : धुर्वा से लापता दोनों बच्चे मिले रामगढ़ में, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

RANCHI BREAKING NEWS : धुर्वा से लापता दोनों बच्चे मिले रामगढ़ में, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

by Vivek Sharma
लापता अंश अंशिका बरामद
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची स्थित धुर्वा के मौसीबाड़ी क्षेत्र से 2 जनवरी को लापता हुए भाई-बहन को लेकर राहत की खबर आई है। पुलिस द्वारा दोनों मासूम बच्चों को सकुशल बरामद करने की सूचना है। जानकारी के अनुसार, बच्चों की बरामदगी रामगढ़ जिले के चितरपुर थाना क्षेत्र से हुई है। बच्चों के लापता होने के बाद परिजन लगातार पुलिस के संपर्क में थे और उनकी तलाश की जा रही थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चों को सुरक्षित खोज निकाला। बरामदगी के बाद बच्चों के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस दोनों बच्चों को लाने के लिए निकल गई है, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

इस मामले में एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। दोनो बिहार के रहने वाले है। जानकारी के अनुसार दोनों बच्चों को
शालीमार बाजार से ले गए थे। गिरफ्तार आरोपियों में पति-पत्नी शामिल है। जिनका नाम सूर्या और सोनम है। गुलगुलिया सूर्या-सोनम बिहार में औरंगाबाद के रहने वाले है। वहीं, बच्चे से पुलिस जानकारी लेने का प्रयास कर रही है।
सूत्रों, से पता चला है कि घटना के दिन दोनों बाजार में बैलून बेचने का काम कर रहे थे। इसी दौरान महिला का ध्यान दोनों बच्चे पर गया। इसके बाद दोनों को अकेला देखकर महिला ने पति के साथ दोनों बच्चों को बैलून के बहाने बुलाया और अपने साथ कुछ दूर लेकर गए। वहां से बच्चों को अपने साथ लेकर निकल गए। पुलिस मुख्यालय में डीजीपी तदाशा मिश्र इस मामले में प्रेस कांफ्रेंस करेंगी।

Related Articles