Home » Palamu News : गणतंत्र दिवस पर हुसैनाबाद थाने में पत्नी के साथ डांस कर रील बनाने वाले थाना प्रभारी सोनू चौधरी लाइन हाजिर

Palamu News : गणतंत्र दिवस पर हुसैनाबाद थाने में पत्नी के साथ डांस कर रील बनाने वाले थाना प्रभारी सोनू चौधरी लाइन हाजिर

Jharkhand Hindi News : वर्दी की गरिमा गरिमा को ठेस न पुलिस अनुशासन का उल्लंघन करने का आरोप, चंदन कुमार बने नए थाना प्रभारी

by Mujtaba Haider Rizvi
Palamu News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu : गणतंत्र दिवस पर पुलिस वर्दी में बनाई गई एक सोशल मीडिया रील हुसैनाबाद थाना प्रभारी के लिए मुश्किल का कारण बन गई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सोनू चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। थाना परिसर में वर्दी पहनकर अपनी पत्नी के साथ डांस करते हुए रील बनाने का वीडियो वायरल होते ही विभागीय हलकों में हलचल मच गई थी।

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद वर्दी की गरिमा और पुलिस अनुशासन पर सवाल उठने लगे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ एस. मोहम्मद याकूब के नेतृत्व में जांच कराई गई। जांच में वर्दी की मर्यादा और सेवा नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर सोनू चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया है।

विभाग ने साथ ही प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पाटन के अंचल निरीक्षक चंदन कुमार को हुसैनाबाद थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वर्दी की साख और पद की गरिमा से समझौता किसी भी सूरत में कुबूल नहीं किया जाएगा।

यह कार्रवाई साफ संदेश देती है कि कानून के रखवालों पर भी अनुशासन के नियम समान रूप से लागू होते हैं। सोशल मीडिया पर लापरवाही भरा व्यवहार अब करियर पर भारी पड़ सकता है। झारखंड पुलिस ने इस मामले को उदाहरण बनाते हुए सख्त कार्रवाई का संकेत दिया है।

Read Also- Jamshedpur News : उत्तरी सरजामदा पंचायत में रास्ते में बनाया जा रहा सामुदायिक भवन, ग्रामीणों ने हंगामा कर निर्माण कार्य रोका

Related Articles